देश में कोरोना के कुल मामले 78 हजार के पार, 24 घंटों में 3722 नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के मामलों में 3,722 की बढ़त हुई और 134 मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार सुबह बताया कि देश में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 78,003 हो गई है। इसमें 49,219 सक्रिय मामले, 26,235 ठीक/डिस्चार्ज/ विस्थापित मामले और 2,549 मौतें शामिल हैं।

Recommended Video

    Corona Update: देश में कोरोना मरीजों की संख्या 78 हजार के पार,अबतक 2549 मौतें | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus, covid19, covid-19, health ministry, coronavirus in india, कोरोना वायरस, कोविड-19, कोविड19, भारत में कोरोना वायरस, स्वास्थ्य मंत्रालय

    राजस्थान में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 202 केस (61 जयपुर, 33 उदयपुर, 28 जालोर, 1 बीएसएफ) दर्ज होने के बाद इनकी कुल संख्या 4,328 हो गई है। राज्य में 4 मौतों के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 121 हो गया है। कोरोना के सर्वाधिक 1342 केस जयपुर, 919 जोधपुर, 269 कोटा, 257 उदयपुर, 235 अजमेर, 144 टोंक से आए हैं।

    महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 1495 केस आने के बाद कुल मामलों की संख्या 25,922 हो गई है जबकि मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 975 हो गया है। राज्य में कोरोना के सर्वाधिक 15,747 मामले मुंबई और 2830 पुणे महानगरपालिका से सामने आए हैं। राज्य में अब तक 5547 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।

    बिहार में 74 नए केस दर्ज हुए जिसके साथ राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 953 हो गई है। नए मामलों में से सर्वाधिक 9-9 मामले पटना और नवादा जिले में दर्ज हुए हैं। वहीं मुंगेर, भागलपुर में 6-6 जबकि बेगूसराय और भोजपुर से 7-7 मामले सामने आए। गुजरात सरकार ने बताया कि राज्य में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 364 केस आने के बाद कुल मामले 9267 हो गए हैं जबकि अबतक 566 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना के सर्वाधिक 6645 केस अहमदाबाद, 967 सूरत, 592 वडोदरा से सामने आए हैं। राज्य में 3,562 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।

    इसके अलाव मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 187 नए केस दर्ज होने के बाद इनकी संख्या 4173 हो गई है। एमपी में कोरोना के सर्वाधिक 2107 केस इंदौर, 858 भोपाल, 269 उज्जैन से सामने आए हैं। एमपी में अबतक 2004 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि इससे 232 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां कुल मामलों की संख्या 66 हो गई है। राज्य में 35 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं जबकि इससे 2 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल में 13107 लोगों के सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

    पंजाब में बुधवार शाम 5 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 10 केस सामने आने के बाद कुल मामले 1,924 हो गए हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित अमृतसर 297, जालंधर 198, तरण तारण 158, लुधियाना 148, गुरदासपुर 122, एसबीएस नगर 103, एसएएस नगर 102 और पटियाला 99 हैं। पंजाब में कोरोना मृतकों की संख्या 32 पर स्थिर है।

    मुंबई: हिंदू व्यक्ति के अंतिम संस्कार में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने की मदद

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+