कोविड-19: भारत में 24 घंटों के भीतर 73 की मौत, 1,993 नए केस, कुल मामले 35 हजार के पार
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह बताया कि भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 35,043 हो गई है। जबकि इस महामारी से अब तक 1147 लोगों की मौत हो गई है। कुल 35,043 मामलों में 25,007 सक्रिय मामले, 1,147 मौतें, 8,889 ठीक / डिस्चार्ज/ माइग्रेट शामिल है। पिछले 24 घंटों के भीतर 1,993 नए मामले आए हैं, जबकि 73 लोगों की मौत हुई है।
Recommended Video

दिल्ली में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 76 नए मामले सामने आए जिसके बाद कोरोना के मामलों की कुल संख्या 3515 हो गई। वहीं, आज 3 मौतें भी दर्ज की गईं जिसके बाद दिल्ली में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 59 हो गया। दिल्ली में अब 2362 सक्रिय मामले हैं जबकि 1094 लोग ठीक हो चुके हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस के 33 नए मामले सामने आए हैं और 3 मौतें हुईं। इसके बाद राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,617 हो गई है इसमें 61 मौतें शामिल हैं।
वहीं गुजरात के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुरुवार को कोरोना वायरस के 313 नए मामले आने के बाद राज्य में इनकी संख्या 4395 हो गई है। राज्य में सर्वाधिक 3026 केस अहमदाबाद, 614 सूरत और 289 वड़ोदरा में दर्ज हुए हैं। बकौल विभाग, राज्य में अबतक 613 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि कोरोना से 214 लोगों की मौत हुई है। मध्य प्रदेश सरकार के मुताबिक, राज्य में गुरुवार शाम 6 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 65 नए केस दर्ज होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 2660 हो गई है जबकि अब तक इसके कारण 137 लोगों की मौत हो चुकी है। एमपी में कोरोना के सर्वाधिक 1486 केस इंदौर, 508 भोपाल, 138 उज्जैन, 85 जबलपुर में दर्ज हुए हैं।
महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 10,498 हो गए हैं जबकि इससे अबतक 459 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना के सर्वाधिक 7061 केस मुंबई, 1379 पुणे डिवीजन, 315 नाशिक डिवीजन, 169 अकोला डिवीजन और 150 औरंगाबाद डिवीजन में दर्ज हुए हैं। मुंबई में कोरोना से 290 लोगों की मौत हुई है।
इसके अलावा जम्मू और कश्मीर में कुल पॉजिटिव मामले 614 हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में 2203 मरीज और कर्नाटक में 565 मामले हैं। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 56 लोगों का पता चला है, जबकि 22 ममालों की पुष्टि लद्दाख में हुई है। पूर्वोत्तर में मिजोरम में 1, मणिपुर 2 और मेघालय में 12 मामलों की पुष्टि की गई है। जबकि असम में 42 मामलों की पुष्टि हुई है।
क्या साधु की चिलम के कारण 300 लोगों में कोरोना वायरस फैला? जानिए सच्चाई












Click it and Unblock the Notifications