कोविड-19: भारत में 24 घंटों के भीतर 67 की मौत, 1718 नए केस, कुल मामले 33 हजार के पार
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार सुबह बताया कि भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 33,050 हो गई है। जबकि इस महामारी से अब तक 1074 लोगों की मौत हो गई है। कुल 33,050 मामलों में 23651 सक्रिय मामले, 1074 मौतें, 8325 ठीक / डिस्चार्ज और 1 माइग्रेट शामिल है। पिछले 24 घंटों के भीतर 1718 नए मामले आए हैं, जबकि 67 लोगों की मौत हुई है।
Recommended Video

वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है। जहां अब 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने को बताया, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 597 नए केस दर्ज होने के बाद इनके कुल मामलों की संख्या 9915 हो गई है। उन्होंने बताया, इनमें से 1593 कोरोना मरीज ठीक/डिस्चार्ज हो चुके हैं। राज्य में आज कोरोना से 32 मौतों के बाद मृतकों का आंकड़ा 432 हो गया है।
दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 125 नए केस सामने आए जिसके बाद राज्य में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3439 हो गई। इसके अलावा 2 नई मौतें भी दर्ज की गईं जिसके बाद राज्य में कुल मौतें 56 हो गईं। वहीं, दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 2,291 है जबकि 1,092 लोग ठीक हुए हैं। दिल्ली की आजादपुर सब्जी मंडी से जुड़े 4 और व्यापारियों का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। सब्जी मंडी में अब तक कुल 15 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि कोरोना वायरस के 308 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण की संख्या 4,082 हो गई है। राज्य में सर्वाधिक 2777 केस अहमदाबाद, 601 सूरत और 270 वड़ोदरा में सामने आए हैं जबकि देवभूमि द्वारका, जूनागढ़ और अमरेली में अब तक कोई भी केस सामने नहीं आया है। राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 86 नए मामले सामने आए हैं और 2 मौतें हुई हैं। इसके बाद राजस्थान में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2,524 हो गई है इसमें 57 मौतें शामिल हैं। अब तक कोरोना वायरस के 827 मरीज ठीक हुए हैं।
जम्मू और कश्मीर में कुल पॉजिटिव मामले 581 हो गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश 2134 मरीज और कर्नाटक में 535 मामले हैं। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 56 लोगों का पता चला है, जबकि 22 ममालों की पुष्टि लद्दाख में हुई है। पूर्वोत्तर में मिजोरम में 1, मणिपुर 2 और मेघालय में 12 मामलों की पुष्टि की गई है। जबकि असम में 38 मामलों की पुष्टि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications