कोविड-19: देश में 24 घंटों के भीतर 62 की मौत, 1543 नए केस, कुल मामले 29 हजार के पार
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर बना हुआ है। रोजाना नए मामलों में वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार सुबह बताया कि देश में बीते 24 घंटों में 62 मौतें और 1543 नए मामले सामने आए हैं। भारत में मौत के मामलों में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 29435 हो गई है, जिसमें 21632 सक्रिय मामले हैं। इसमें 6868 लोग ठीक / डिस्चार्ज, 934 मौतें और 1 विस्थापित शामिल हैं।
Recommended Video

देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 522 नए केस आने के बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 8,590 हो गई है। राज्य में मौत का कुल आंकड़ा 369 है, जबकि 94 मरीजों की सोमवार को छुट्टी होने के बाद डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़कर 1,282 हो गई है। वहीं, राज्य में कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या 6,939 है।
वहीं राजधानी दिल्ली में 293 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 3108 पर पहुंच गई है। अच्छी बात ये है कि पिछले चौबीस घंटों में 8 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। कोरोना को लेकर दिल्ली का रिकवरी रिकॉर्ड भी बेहतर है। दिल्ली का रिकवरी रेट 30 फीसदी है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये 22 फीसदी है। गुजरात में सोमवार शाम तक 247 पॉजिटिव मामले आए, इसके अलावा 81 लोग ठीक हो चुके हैं और डिस्चार्ज हो चुके हैं। राज्य में अभी तक कुल 3548 पॉजिटिव मामले मिले हैं, इसमें से 31 लोग गंभीर स्थिति में हैं, बाकि 2961 स्थिर हैं, कुल 53,575 टेस्ट किए गए हैं।
इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार में कोरोना संक्रमण के 75 नए केस दर्ज होने के बाद इनकी संख्या बढ़कर 2168 हो गई है। एमपी में अब तक कोरोना के सर्वाधिक 1207 केस इंदौर, 428 भोपाल, 119 उज्जैन, 69 जबलपुर में दर्ज हुए हैं। राज्य में कोरोना से अब तक 110 लोगों की मौत हो चुकी है। ओडिशा में 7 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं और अब तक 1 की मौत हुई है । अब राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 118 है। कुल 37 मरीज ठीक हो गए हैं। पंजाब में 8 नए मामले सामने आए हैं, कुल मामलों की संख्या अब 330 हो गई है।
राजस्थान में 77 नए मामले आने के बाद राज्य में मामलों की संख्या बढ़कर 2,262 हो गई। वहीं, जयपुर में 25 नए केस आने के बाद शहर में मामलों की संख्या 833 हो गई। राज्य में मृतकों की संख्या 50 हो गई। जम्मू और कश्मीर में कुल पॉजिटिव मामले 546 हो गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश 1955 मरीज और कर्नाटक में 512 मामले हैं। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 40 लोगों का पता चला है, जबकि 20 ममालों की पुष्टि लद्दाख में हुई है। पूर्वोत्तर में मिजोरम में 1, मणिपुर 2 और मेघालय में 12 मामलों की पुष्टि की गई है। जबकि असम में 36 मामलों की पुष्टि हुई है।
दिल्ली सरकार ने आज से लॉकडाउन में दी ढील, इन सेवाओं पर मिलेगी छूट












Click it and Unblock the Notifications