कोविड-19: देश में 24 घंटों में सामने आए 1429 नए केस, कुल संख्या 24 हजार के पार

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार सुबह बताया कि देश में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 1429 नए मामले सामने आए हैं और 57 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय के मुताबिक अब भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 24,506 हो गई है। इसमें 18,668 सक्रिय मामले हैं, 5,063 लोग ठीक / डिस्चार्ज / विस्थापित हैं और कुल 775 मौतें हुई हैं।

covid-19, coronavirus, coronavirus in india, indian government, health ministry, covid-19 in india, कोविड-19, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, भारत सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय

देश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात और मध्य प्रदेश से सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 6,817 है, इसमें डिस्चार्ज हो चुके 840 मामले शामिल हैं। वहीं कुल 301 लोगों की मौत हुई है। अकेले मुंबई में ही 357 नए मामले सामने आए हैं और 11 मौतें हुई हैं, जिसमें कुल मामलों की संख्या 4589 और मौतों की संख्या 179 हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 3815 है। यहां धारावी में 6 नए मामले रिपोर्ट किए गए, जिससे धारावी में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 220 हो गई है, जिसमें 14 मौतें शामिल हैं।

वहीं राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के 138 नए मामले सामने आए और 3 मौतें हुई हैं, जिससे कुल मामलों की संख्या 2514 और मरने वालों की संख्या 53 हो गई है। कुल पॉजिटिव मामलों में से 1604 सक्रिय हैं। अब तक कुल 857 मरीजों की छुट्टी दे दी गई है। गुजरात में 191 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं और 15 मौतें हुई हैं, राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2815 और मौतों की कुल संख्या 127 हो गई है। कुल मामलों में से 29 मरीज वेंटिलेटर पर हैं, 2394 स्थिर हैं, 265 ठीक हो चुके हैं।

इसके अलावा मध्य प्रदेश में कोविड-19 के 1852 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 92 लोगों की जान गई है और 210 मरीज ठीक हो चुके हो चुके हैं। इंदौर में 1029 मामले दर्ज किए गए और 55 मौतें हुईं, भोपाल में 360 मामले दर्ज किए गए हैं और 9 मौतें हुई हैं। राजस्थान में 70 नए मामले सामने आए हैं, यहां पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2034 हो गई है। बिहार में 17 और लोगों को पॉजिटिव पाया गया, कुल मामले 223 हो गए हैं।

जम्मू और कश्मीर में 27 नए मामले सामने आए हैं। केंद्र शासित प्रदेश में कुल पॉजिटिव मामले 454 हो गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश 1612 मरीज और कर्नाटक में 474 मामले हैं। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित 27 लोगों का पता चला है, जबकि 20 ममालों की पुष्टि लद्दाख में हुई है। पूर्वोत्तर में मिजोरम में 1, मणिपुर 2 और मेघालय में 12 मामलों की पुष्टि की गई है। जबकि असम में 36 मामलों की पुष्टि हुई है।

Lockdown-2: जानिए आज से कौन सी दुकानें खुलेंगी और कौन सी अभी भी बंद रहेंगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+