देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 31522 नए केस, 412 मरीजों की हुई मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में पहले के मुकाबले कमी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, एक दिन के भीतर 31,522 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 97,67,372 हो गई है। वहीं इस दौरान 412 मरीजों की मौत के बाद मृतकों का कुल आंकड़ा 1,41,772 हो गया है। यहां सकिय मामले 3,72,293 हैं। एक दिन में 37,725 नई रिकवरी के बाद कुल ठीक होने वाले लोगों की संख्या 92,53,306 है।
Recommended Video

कहां कितने मामले?
मिजोरम में एक दिन के भीतर कोरोना वायरस के 17 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,994 हो गई है, इनमें से 204 सक्रिय मामले हैं, 3,784 रिकवर मामले हैं और 6 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के 2,463 नए मामले सामने आए हैं और 50 मरीजों की मौत हुई है। यहां कुल कोरोना मामलों की संख्या 5,99,575 हो गई है।
पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 30 नए मामले सामने आए हैं, जिससे संक्रमितों की संख्या 37,339 हो गई है। लद्दाख में 73 नए मामले दर्ज किए गए हैं, वहीं एक मरीज की मौत भी हुई है। इस केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या अब 8969 है और मृतकों की कुल संख्या 122 हो गई है। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5032 नए मामले मिले हैं और 31 लोगों की मौत हुई है। वहीं महाराष्ट्र में एक दिन के भीतर 4026 नए मामले सामने आए हैं और 53 मरीजों की मौत हुई है।
फिलहाल वायरस के खातमे के लिए वैक्सीन विकसति करने का काम चल रहा है। ब्रिटेन में तो टीकाकरण अभियान शुरू भी गया है। भारत में भी इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत तक वैक्सीन आने की बात कही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications