Coronavirus: देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 97 लाख के पार, एक दिन में मिले 26567 नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के नए मामलों में अब कमी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 26,567 नए मामले सामने आए हैं, अब कुल मामलों की संख्या 97,03,770 हो गई है। वहीं एक दिन में 385 मरीजों की मौत हुई है, अब कुल मृतकों की संख्या 1,40,958 हो गई है। देश में अब सक्रिय मामले 3,83,866 हैं। एक दिन में 39,045 नई रिकवरी के बाद कुल रिकवर मामलों की संख्या 91,78,946 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है, 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 15,000 से कम हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : कुल केस 97 लाख पार,24 घंटे में 26,567 नए केस, 385 की मौत | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on tuesday, total coronavirus cases on tuesday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on tuesday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में एक दिन के भीतर कोरोना वायरस के 32 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,968 हो गई है, जिसमें 205 सक्रिय मामले, 3,757 रिकवर मामले और 6 मौत शामिल हैं। पश्चिम बंगाल में बीते 24 घंटों के भीतर कोरोना के 2,214 नए मामले मिले हैं और 48 मरीजों की मौत हुई है। आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 316 नए मामले सामने आए हैं। इस बीच 595 लोग ठीक हुए और 5 लोगों की मौत हुई है।

    राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के 1674 नए मामले सामने आए हैं। 3,818 लोग ठीक हुए हैं और 63 मरीजों की मौत हुई है। केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,272 नए मामले सामने आए हैं और 4,705 लोग रिकवर हुए हैं। ओडिशा में एक दिन के भीतर 368 नए मामले, 570 रिकवरी और 7 मौत दर्ज की गई हैं। अब राज्य में कुल मामले 3,21,564 हो गए हैं, जिसमें 3,15,840 रिकवरी, 3,893 सक्रिय मामले और 1,778 मौत शामिल हैं।

    वैक्सीन की दौड़ में कई कंपनियां

    कोरोना वायरस के खातमे के लिए इस समय दुनियाभर की कंपनियां वैक्सीन पर काम कर रही हैं। सभी वैक्सीन ट्रायल के अलग-अलग चरण में हैं। भारत में कुछ कंपनियों ने अपनी वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी मांगी है। कई स्थानों पर तीसरे चरण का ट्रायल तक हो रहा है। ऐसी उम्मीद है कि इस साल के अंत तक या फिर अगले साल की शुरुआत तक कोविड-19 की वैक्सीन आ जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+