देश में एक दिन के भीतर मिले कोरोना के 44,281 नए केस, 512 मरीजों की हुई मौत
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का खतरा अब भी नहीं थमा है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 44,281 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 86,36,012 हो गई है। वहीं 512 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,27,571 हो गई है। 6,557 की कमी के बाद कुल सक्रिय मामले 4,94,657 रह गए हैं। 50,326 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामले 80,13,784 हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है, 10 नवंबर तक कोविड-19 के लिए कुल 12,07,69,151 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं, इनमें से 11,53,294 सैंपल्स का टेस्ट मंगलवार को किया गया है।
Recommended Video

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में 61 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं, कुल मामले 3217 हो गए हैं। राज्य में अब तक कुल 2686 लोगों को रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वहीं मरने वालों की संख्या 2 है और कुल सक्रिय मामले 529 हैं। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 7,830 नए मामले, 6,157 रिकवरी और 83 मौतें दर्ज हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,51,382 हो गई है, जिसमें 4,02,854 रिकवरी और 7,143 मौतें शामिल हैं। यहां कुल सक्रिय मामले 41,385 हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण के अनुसार, प्रति 10 लाख जनसंख्या पर भारत में मृत्यु दर 92 है। विश्व की औसत मृत्यु दर 160 है। पिछले सप्ताह की औसत को देखें तो विश्व का औसत 7 नई मौत प्रति 10 लाख जनसंख्या था, भारत का औसत 3 मौत था। देश में सक्रिय मामले 6 फीसदी से कम हैं, रिकवरी रेट 92 फीसदी से अधिक हो गया है। पिछले 24 घंटों को देखें तो देश में 6 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां नए मामलों के 54 फीसदी मामले दर्ज किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications