एक दिन के भीतर देश में मिले कोरोना के 47638 नए केस, कुल मामले 84 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का खतरा बढ़ते प्रदूषण और बदलते मौसम के कारण ज्यादा बढ़ गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 47,638 नए मामले आने के बाद कुल मामलों की संख्या 84,11,724 हो गई है। वहीं 670 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 124985 हो गई है। अब 7189 मामलों की कमी के बाद सक्रिय मामले 520773 रह गए हैं। 54157 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक हुए मामलों की संख्या 7765966 है।

Recommended Video

    Coronavirus India Upate : कुल मरीज 84 लाख के पार, 24 घंटे में मिले 47638 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on friday, total coronavirus cases on friday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on friday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    कहां कितने मामले?

    झारखंड में एक दिन के भीतर कोविड-19 के 355 नए मामले सामने आए हैं और 484 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। राज्य में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,03,543 हो गई है, जिसमें 97,964 ठीक हो चुके मामले, 894 मौत और 4,685 सक्रिय मामले शामिल हैं। राजधानी दिल्ली में 6,715 नए मामले सामने आए हैं, 5,289 लोग ठीक हुए और 66 मौतें हुई हैं। दिल्ली में अब कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 4,16,653 हो गई है, जिसमें 3,71,155 ठीक हो चुके मामले, 38,729 सक्रिय मामले और 6,769 मौत शामिल हैं।

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि 'दिल्ली में त्योहारों और प्रदूषण कि वजह से कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं और दिल्ली में पटाखों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया है।' वहीं असम में पिछले 24 घंटों में 313 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में कुल मामले 2,08,054 हो गए हैं, जिसमें 1,99,455 डिस्चार्ज मामले और 934 मौत शामिल हैं। महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 5246 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 17,03,444 हो गई है। इसमें 1,06,519 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक 44,804 मौत हुई हैं।

    मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 734 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,74,825 हो गई है। इसमें 7766 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक 2992 मौत हुई हैं। मणिपुर में कोरोना संक्रमण के 222 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 19,725 हो गई है। इसमें 3786 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक 189 मौत हुई हैं। राजस्थान में संक्रमण के 1810 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,05,800 हो गई है। पुडुचेरी में 125 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद यहां संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 35,550 हो गया है। यहां अभी भी कोरोना के 1829 सक्रिय मामले हैं।

    कोरोना से बचाव के लिए SC ने केंद्र से कहा- लोगों पर केमिकल छिड़काव को लेकर जारी करें निर्देश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+