सुकमा नक्सली हमले की 6 बड़ी बातें, एक क्लिक पर जानें सब कुछ
हमले की जानकारी मिलते ही नजदीकी सीआरपीएफ कैंप से जवानों की टुकड़ी भेजी गई। घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके रायपुर ले जाया गया।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो चुके हैं। यह हमला सुरक्षाबलों पर हाल ही में हुए तमाम हमलों में बेहद बुरा है। हमले को लेकर ये 6 मुख्य बातें-

1.कब हुआ हमला:
सीआरपीएफ के जवानों और नक्सलियों के बीच दक्षिण बस्तर के बुरकापाल-चिंतागुफा इलाके में दोपहर करीब 12:30 मुठभेड़ हुई। हमला काफी बड़ा था। नक्सलियों ने घात लगाकर जवानों पर हमला किया। READ ALSO: छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद जवानों की संख्या 25, CRPF ने की पुष्टि

2. कैसे हुआ ये हमला:
सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन की रोड ओपनिंग पार्टी के जवान सुकमा जिले में एक निर्माणाधीन सड़क का काम देख रहे थे। जवान वहां काम कर रहे मजदूरों की सुरक्षा के लिए तैनात थे। नक्सलियों ने पहले गांव के लोगों को टोह लेने के लिए भेजा और फिर अचानक धावा बोल दिया।

3. शहीद हुए जवान
नक्सली हमले में 25 जवान शहीद हुए हैं, जबकि छह अन्य घायल हैं। घायल जवानों को रायपुर ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अस्पताल जाकर घायल जवानों से मुलाकात की। नक्सलियों ने जवानों के हथियार लूट लिए।

4. राहत और बचाव
हमले की जानकारी मिलते ही नजदीकी सीआरपीएफ कैंप से जवानों की टुकड़ी भेजी गई। घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके रायपुर ले जाया गया। एयरफोर्ट की एंटी नक्सल टास्क फोर्स के एयर कमांडर ने बताया कि हमले की जानकारी मिलते ही दो MI-17 विमान भेजे गए।

जवान की जुबानी हमले की कहानी
नक्सली हमले में घायल जवान शेर मोहम्मद ने बताया कि करीब 300 नक्सलियों ने सीआरपीएफ की टुकड़ी पर हमला बोला। जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की। उन्होंने कहा, 'मैंने खुद 3-4 नक्सलियों के सीने में गोली मारी है।'

6. सीएम ने बुलाई आपात बैठक
सीएम रमन सिंह ने नक्सली हमले के बाद दिल्ली के अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए और रायपुर में तुरंत तत्काल बैठक बुलाई। उन्होंने अस्पताल जाकर घायल जवानों से मुलाकात भी की।












Click it and Unblock the Notifications