राजीव गांधी की समाधि से नदारद रहे एनडीए सरकार के नेता

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राजीव गांधी की गुरुवार को 24 वीं पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर केन्द्र की एनडीए सरकार का कोई भी नामचीन नेता नहीं पहुंचा। हालांकि इस बात की उम्मीद भी नहीं थी, पर संकेत थे कि कुछ केन्द्रीय मंत्री शायद राजीव गांधी की समाधि पर पहुंचेंगे।

Top NDA leaders skip Samadhi of Rajiv Gandhi on his death anniversary

पासवान भी नहीं आए

कहा जा रहा था कि राम विलास पासवान और चौधरी बीरेन्द्र सिंह जैसे नेता वीर भूमि पर पहुंच सकते हैं। आखिर ये यूपीए सरकार या राजीव गांधी से लंबे समय तक जुड़े रहे हैं।

खूब आए कांग्रेसी

बहरहाल, राजीव गांधी को उनकी समाधि पर याद करने के लिए सोनिया गांधी, उनके परिवार के सदस्यों के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, उनकी पत्नी और बहुत से कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता थे।

पहले से थी तैयारियां

सुबह वीर भूमि पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा हुई। इसमें बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस बात की पहले से ही तैयारियां की गई थीं। वन इंडिया ने कुछ दिन पहले खबर दी थी कि वीर भूमि पर गुरुवार को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को कांग्रेस के नेता अहमद पटेल खुद देख रहे थे। वीर भूमि पर आज दिल्ली के अलावा यूपी और हरियाणा से बहुत बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे।

राजीव गांधी के नाम पर

ईस्ट दिल्ली कांग्रेस के नेता राजेश डंग ने कहा कि राजीव गांधी जी के नाम पर कांग्रेस एक है। हम उनका दिल से सम्मान करते हैं। उन्हें याद करते हैं। इसलिए हम खुद अपने आप ही अपना सारा कामकाज छोड़कर वीर भूमि गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+