शीर्ष भाजपा नेता का दावा, सिर्फ 2 घंटे सोते हैं पीएम मोदी, खुद के साथ कर रहे हैं ये खास प्रयोग
नई दिल्ली, 21 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र भाजपा के चीफ चंद्रकांत पाटिल ने अजीबो-गरीब बयान दिया है। पाटिल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन में सिर्फ 2 घंटे ही सोते हैं। वह अपने साथ एक अलग तरह का प्रयोग कर रहे हैं जिससे कि वह देश के लिए 24 घंटे काम कर सके। पाटिल ने यह बयान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को कोल्हापुर में संबोधित करते हुए दिया है। दरअसल नॉर्थ कोल्हापुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है, इसी दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा कि पीएम मोदी दिन में सिर्फ दो घंटे ही सोते हैं और 22 घंटे काम करते हैं।

ना सोने का अभ्यास कर रहे हैं पीएम
चंद्रकांत पाटिल ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने साथ प्रयोग कर रहे हैं ताकि उन्हें सोने की जरूरत ना पड़े। प्रधानमंत्री हर मिनट देश के लिए काम करते हैं। पीएम मोदी कोशिश कर रहे हैं कि वह नींद से खुद को बचा सके ताकि वह 24 घंटे जगे रहे और देश के लिए काम करते रहे। वह अपना एक मिनट भी बर्बाद नहीं करते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि पीएम मोदी बहुत ही कुशलता के साथ काम करते हैं और उन्हें यह पता रहता है कि देश के किसी भी हिस्से में क्या हो रहा है।

क्या कहना है पीएम मोदी का
हालांकि भाजपा नेता के इस दावे में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि तो हम नहीं कर सकते हैं लेकिन कुछ साल पहले खुद प्रधामंत्री ने अपनी नींद को लेकर खुलकर बात की थी कि वह दिन में कितने घंटे सोते हैं। पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में खुद 2011 में कहा था कि मैं 24 घंटों में मुश्किल से 3.5 घंटे सोता हूं। हालांकि उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया था कि उन्हें कम से कम 5-6 घंटे सोना चाहिए।

30 सेकेंड में सो जाते हैं पीएम
पीएम मोदी ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि मैं बहुत ही कम सोता हूं। मेरे सभी डॉक्टर दोस्त मुझसे लगातार कहते रहते हैं कि मुझे अपने सोने के समय को बढ़ाना चाहिए। मुझे कम से कम 5-6 घंटे जरूर सोना चाहिए। लेकिन मुझे काम करने की आदत हो गई है और कई सालों से यह मेरी आदत बन गई है कि मैं सिर्फ 3.5 घंटे ही सोता हूं। लेकिन यह नींद बहुत ही गहरी होती है। मैं बिस्तर पर लेटते ही 30 सेकेंड के भीतर ही सो जाता हूं।












Click it and Unblock the Notifications