तो आप के नेताओं ने भी वोट के लिए बांटे हैं खुले आम रुपए
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे के उपर हमलों का दौर हर दिन तीखा होता जा रहा है। एक तरफ जहां भाजपा ने अपने विज्ञापन में अन्ना की तस्वीर पर माला चढ़ा दी है तो वहीं केजरीवाल हर रोज अपने कार्यकर्ताओं को पैसे लेने के लिए उत्साहित कर रहे हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता का एक वीडियो सामने आया है जो केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नोट बिना वोट के दावों पर सवाल खड़ा करता है।

दिल्ली के चुनाव प्रचार की खासियत ये है कि सभी पार्टियों एक दूसरे के खिलाफ पुराने बयानों और ट्वीट्स का हवाला देकर एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान आप के उम्मीदवार जावेद जाफरी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो लोगों को पैसा बांटते नजर आ रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में उत्तमनगर ईलाके में चुनाव प्रचार में लोगों से अपील की थी कि अगर भाजपा-कांग्रेस वाले पैसे दे तो ले लेना लेकिन वोट आप को ही देना। जिसपर अन्य पार्टियों ने तीखा हमला बोला था यहां तक कि चुनाव आयोग ने भी केजरीवाल को इस बयान के संबंध में नोटिस थमा दिया था। लेकिन बावजूद इसके केजरीवाल ने इस तरह के बयान पर रोक लगाने के बजाए चुनाव आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना की चुनौती दी है।












Click it and Unblock the Notifications