लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में सलमान खान, सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर सहित Top 10 नाम शामिल, NIA का बड़ा खुलासा

एनआईए ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि लॉरेंस बिश्नोई ने टॉप 10 हिट लिस्ट बनाई थी। जिसमें सलमान खान, सिद्धूमूसेवाला सहित कई बड़े नाम शामिल थे।

लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट में सलमान खान सहित ये नाम शामिल
Photo Credit:

Lawrence Bishnoi Hit List Salman Khan: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने लॉरेंस बिश्नोई मामले में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई की टॉप लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल थे। जिन्हें लॉरेंस बिश्नोई मारने की योजना बनाई थी। एनआईए के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान उन 10 हिट लिस्ट में शामिल थे, जिन्हें लॉरेंस बिश्नोई ने मारने की योजना बनाई थी।

कुख्यात अपराधी ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी के सामने यह कबूल किया है। उसने कहा कि 1998 में सलमान खान ने काले हिरण का शिकार किया था। बिश्नोई समुदाय इसे पवित्र मानते हैं। उसकी वजह से समुदाय की भावना आहत हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए लॉरेंस बिश्नोई ने अभिनेता सलमान खान को मारना चाहता था।

लॉरेंस बिश्नोई ने एनआईए के सामने कबूल किया कि पिछले साल दिसंबर में उसके कहने पर उनके सहयोगी संपत नेहरा ने सलमान खान के मुंबई स्थित आवास की रेकी की थी। नेहरा को हालांकि हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि इस साल 11 अप्रैल को भी सलमान खान को मौत की धमकी मिली थी। सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भेजा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। सलमान खान को मुंबई पुलिस ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की। लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद है।

Recommended Video

    Lawrence Bishnoi ने Salman Khan को फिर दी जान से मारने की धमकी, जानें क्या कहा? | वनइंडिया हिंदी

    इस दौरान उसने कबूल किया कि 2021 में कुख्यात गोगी गिरोह के लिए गोल्डी बराड़ के माध्यम से अमेरिका से दो 'जिगाना' अर्ध-स्वचालित पिस्तौलें खरीदी थीं। गिरोह के सदस्यों ने अप्रैल में तिहाड़ जेल की कोठरी के अंदर टिल्लू ताजपुरिया पर हमला किया और उसकी हत्या कर दी। पिछले साल पंजाब के मनसा जिले में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले कनाडा के बराड़ ने ताजपुरिया की हत्या की भी जिम्मेदारी ली थी।

    यह भी पढ़ें- मुंबई के बांद्रा में 19 मंजिला होटल बनाएंगे सलमान खान, बिल्डिंग में होंगी ऐसी सुविधाएं, जानें भाईजान का प्लान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+