ये हैं दुनिया के 10 सबसे महंगे घर, जानें मुकेश अंबानी का Antilia कितने नंबर पर
जब भी दुनिया के सबसे महंगे घरों की बात होती है तो सबसे पहले हमलोग मुकेश अंबानी के एंटीलिया के बारे में सोचते हैं। हमलोगों को लगता है कि मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया ही दुनिया का सबसे महंगा घर हो सकता है लेकिन यह सोच बिल्कुल गलत है। जी हां मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया दुनिया का सबसे महंगा घर नहीं है बल्कि सबसे महंगा घर भारत में है ही नहीं। चलिए आज हम आपलोगों को बताते हैं दुनिया के 10 महंगे घर के बारे में।
बकिंघम पैलेस
दरअसल, दुनिया के सबसे महंगे घर में ब्रिटेन का राज परिवार रहता है। बकिंघम पैलेस दुनिया का सबसे महंगा घर है। माना जाता है कि इसकी कीमत 40,180 करोड़ रुपये है। इस राजमहल में 775 कमरे हैं। इसके अलावा 188 स्टाफ रूम, 52 रॉयल गेस्ट रूम, 98 ऑफिस, 78 बाथरूम, 19 स्टेटरूम्स मौजूद हैं।

एंटीलिया
दुनिया का सबसे दूसरा महंगा घर भारत में है जो जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी का है। इसे अंबानी परिवार का ड्रीम विला भी कहा जाता है। इसकी कीमत 16400 करोड़ रुपये बताई जा रही है। 27 मंजिला घर ये 4 हजार स्क्वेयर फीट में फैला है। इस घर में विलासिता की हर सुविधाएं मौजूद हैं।
विला लियोपेल्डा( फ्रांस)
दुनिया का सबसे तीसरा महंगा घर फ्रांस में है। इसे विला लियोपेल्डा कहा जाता है। 8 हजार स्क्वेयर फीट में फैले इस घर की कीमत करीब 6000 करोड़ रुपये है।
विला लेस सैंडर्स (फ्रांस)
दुनिया का सबसे चौथा महंगा घर विला लेस सेडर्स है और यह भी फ्रांस में ही है। 18 हजार स्क्वायर फीट में फैले इस घर की कीमत 3690 करोड़ रुपये है। इस घर को ग्रीनरी के लिए जाना जाता है। पर्यावरण को देखते हुए इस घर का इंटीरियर डिजाइन किया गया है। इस घर में 150 से अधिक कमरे हैं।
फोर फेयरफील्ड पॉन्ड, सागापोनैक, न्यूयॉर्क
द फोर फेयरफील्ड पॉन्ड दुनिया का पांचवां सबसे महंगा घर है। जो सागापोनैक, न्यूयॉर्क में स्थित है। रेनको ग्रुप के मालिक ईरा रेनर इसके मालिक हैं। यह घर 63 एकड़ में फैला है जिसमें 29 बेडरूम, अपना खुद का पावर प्लांट, 39 बाथरूम, एक बास्केटबॉल कोर्ट, एक बॉलिंग एली, स्क्वैश कोर्ट, टेनिस कोर्ट, तीन स्विमिंग पूल और 91 फुट का एक विशाल घर है। इसके अलावा 15 रसोई हैं। इस घर की कीमत 3500 करोड़ के आसपास है।
द होल्मे
लंदन स्थिच द होल्मे दुनिया का सातवां सबसे महंगा घर है। इसे वर्ष 1818 में आर्किटेक्ट डेसिमस बर्टन ने बनाया था। 205 साल पहले बनाए गए इस महल की कीमत 2500 करोड़ है।
केंगिस्टन गार्डन्स (लंदन)
केंगिस्टन गार्डन्स दुनिया का आठवां सबसे महंगा घर है। इसमें सभी तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इस महल की कीमत 2000 करोड़ रुपये है।
सेवन द पिनेकल (Seven The Pinnacle)
अमेरिका के मोंटाना में सेवन द पिनेकल दुनिया नौवां सबसे महंगा घर है। येलोस्टोन क्लब वो क्लब है जो बहुत अमीर लोगों के लिए प्राइवेट स्की और गोल्फिंग के लिए प्रसिद्ध है। इस घर में हीटेड फ्लोर, कई सारे पूल, खुद की अपनी स्की लिफ्ट, जिम, वाइन सेलर सब कुछ मौजूद है।
एलिसन हाउस (कैलिफोर्निया)
अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित एलिसन हाउस दुनिया का 10वां सबसे महंगा घर है। ओरेकल कंपनी के मालिक लैरी एलिशन के इस घर की कीमत 1640 करोड़ रुपये है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications