12 घंटे के बाद लिया जा सका नरेंद्र मोदी का शपथ पत्र जारी करने का फैसला

वडोडरा में दाखिल इस शपथ पत्र को जारी किया जाए या नहीं इस बात पर फैसला लेने में पूरे 12 घंटे का वक्त लग गया और इस फैसले से पहले कई दौर बैठकें हुईं।
पढ़ें-क्यों भारत के लिए जरूरी हैं नरेंद्र मोदी
अब मोदी एक शादीशुदा उम्मीदवार के तौर पर प्रधानमंत्री पर का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने वडोडरा के रिटर्निंग ऑफिसर विनोद राव के सामने शपथ पत्र दाखिल किया और विनोद राव ने ही उनका शपथ पत्र मीडिया में जारी किया।
इस शपथ पत्र के मुताबिक मोदी की वार्षिक आय 4,54,095 रुपए है और उन्होंने अपनी पत्नी की संपत्ति का कोई भी जिक्र इसमें नहीं किया है। इससे पहले नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनावों में हमेशा इस कॉलम को खाली ही छोड़ दिया था।
जनप्रतिनिधि कानून 1951 के तहत संसद का चुनाव लड़ने वाले किसी भी उम्मीदवार को अपने जीवनसाथी की आय और संपत्ति का ब्यौरा देना होता है। ऐसा न करने पर उसकी उम्मीदवारी खारिज हो सकती है।
सूत्रों की मानें तो इस शपथ पत्र को जारी करने में 12 घंटे का वक्त लगा और कई दौर मीटिंग्स की गईं। तब जाकर यह फैसला लिया जा सका कि मोदी का हलफनामा सार्वजनिक करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications