70 रुपये किलो हुए टमाटर के दाम, इन सरकारी केंद्रों पर आम आदमी को मिलेगी राहत
आम आदमी को राहत देने के लिए सरकार 70 रुपये किलो टमाटर बेच रही है। सरकारी केंद्रों पर ये टमाटर सस्ते दामों पर मिलेंगे।
टमाटर की बढ़ती कीमतों को लेकर ये आम आदमी की थाली से मानों गायब सा हो गया है। बारिश के मौसम में हो रही बारिश के कारण इसके दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं, खाद्य मंत्रालय के उपभोक्ता विभाग ने टमाटरों के दामों में और कटौती कर दी है।
खाद्य मंत्रालय एवं सार्वजनिक वितरण के उपभोक्ता मामले के अनुसार, विभाग ने टमाटर की कीमतों में गिरावट के रुझान को देखते हुए NCCF और NAFED को 20 जुलाई 2023 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम की खुदरा कीमत पर टमाटर बेचने का निर्देश दिया है।

एनसीसीएफ और एनएएफईडी के खरीदे गए टमाटरों को शुरुआत में 90 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुदरा बेचा गया था और फिर 16 जुलाई 2023 से घटाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया। 70 रुपये प्रति किलोग्राम की कटौती से उपभोक्ताओं को और लाभ होगा।
बता दें कि टमाटर की कीमत बीते कुछ दिनों में देश के अलग अलग हिस्सों में 220 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। ऐसे में आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार और कई राज्य सरका ये कड़े कदम उठा रही हैं।
इन सस्ते टमाटरों की बिक्री दिल्ली NCR में शुरू हो गई है, जहां खुदरा बाजार में टमाटर 220 रुपये किलो तक बिक रहे थे वहीं, सरकारी केंद्रों पर ये कीमत 70 रुपये प्रति किलो तक होगी।
टमाटर के दामों में कंट्रोल करने के लिए नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन (NCCF) के कुछ राज्यों में जैसे- आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक से टमाटर खरीद कर सस्ते में बेचना शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications