सब्जियों पर महंगाई की मार, दिल्ली-एनसीआर में टमाटर 70 रु किलो पर पहुंचा

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में सब्जियों, खासकर टमाटर के दामों में तेजी से उछाल आया है। राजधानी में शुक्रवार को टमाटर का भाव 70 रुपए किले तक पहुंच गया। वहीं दूसरी हरी सब्जियों के दाम भी तेजीसे बढ़े हैं। बीते एक महीने में टमाटर के दाम थोक दाम में 10 गुना तक की वृद्धि हुई है। बरसात शुरू होने के बाद बारिश की वजह से फसल खराब हो जाने को दाम बढ़ने की वजह माना जा रहा है। बरसात में फसल खराब होने से टमाटर की आवक घट जाने के कारण कीमतों में उछाल आया है।

tomato prices Rs 70 per kg in Delhi NCR green vegetables price hike

टमाटर कुछ दिन पहले तक 10-15 रुपए किलो बिक रहा था जो अब 70 रुपए किलो तक चला गया है। दिल्ली की आजादपुर मंडी में टमाटर का मॉडल रेट हाल के दिनों में 10 गुना ज्यादा हो गया है। टमाटर ही नहीं दूसरी सब्जियों के दाम में तेजी आई है जिसकी एक बड़ी वजह डीजल के दाम में वृद्धि भी है। डीजल के दाम में बढ़ोतरी से सब्जियों की परिवहन लागत बढ़ गई है। हालांकि टमाटर के दाम अगले सप्ताह से कम होने की उम्मीद है। जब हिमाचल प्रदेश से नई फसल आएगी।

टमाटर के अलावा आलू के भी दाम बढ़े हैं। आलू पिछले सप्ताह तक 20 रुपए किलो बिक रहा था। अब 30 रुपए पर पहुंच गया है। भिंडी का दाम 35 से 40 रुपए प्रति किलो, शिमला मिर्च 70 से 80 रुपये किलो, फूल गोभी 50 से 60 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। टिंडा, तुरई, बैगन, कद्दू के दाम भी बढ़े हैं। किसानों और सब्जी दुकानदारों का कहना है कि बरसात शुरू होने से हरी सब्जी की खेती पर नुकसान पहुंचा है। सब्जी मंडी में कम पहुंच रही है तो इसका सीधा असर दाम पर पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+