Tomato Price Rise: टमाटर की कीमत पिछले साल से कम! कीमतों में तेजी पर सरकार क्या बोली?
Tomato Price Rise लगातार सुर्खियों में है। मॉनसून की बारिश के साथ सब्जियों की अधिक कीमत को लेकर जनता काफी त्रस्त है। टमाटर की कीमतों में तेजी का आलम ये है कि कई जगहों पर दाम 100 रुपये से अधिक हैं।
टमाटर की बढ़ती कीमत पर उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, उन्होंने कहा, गुरुवार को टमाटर की कीमतों का अखिल भारतीय औसत 49 रुपये प्रति किलो था। पिछले साल 29 जून को औसत कीमत 51 रुपये किलो थी।

उपभोक्ता सचिव ने कहा, "मैं इस दर को उचित नहीं ठहरा रहा हूं...।" बता दें कि टमाटर की कीमत कई राज्यों में तीन अंकों में पहुंच गई है। केरल, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में कीमतों में तेजी है।












Click it and Unblock the Notifications