Toll Tax Increase: NHAI का बड़ा फैसला! टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी, आज रात 12 बजे से लागू होगी नई दरें
UP Toll Tax Increase from 1st April: नई वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही टोल दरों में बढ़ोतरी होने जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ( NHAI) ने टोल टैक्स में 5 से 10 रुपये तक की वृद्धि की है। यह नई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू हो जाएंगी। देशभर के टोल प्लाजा पर शुल्क अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हर साल बढ़ता है टोल टैक्स
NHAI हर साल टोल शुल्क की समीक्षा करता है और उसी के आधार पर नई दरें तय की जाती हैं। इस साल भी टोल शुल्क में मामूली वृद्धि की गई है, लेकिन रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों को इसका असर महसूस होगा। खासकर लखनऊ, नवाबगंज, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, रायबरेली और कानपुर जैसे इलाकों में रोजाना सफर करने वालों को जेब पर ज्यादा बोझ पड़ेगा।
कहां कितना टोल बढ़ा?
नवाबगंज टोल प्लाजा (कानपुर रोड)
- कार: ₹95 → ₹100
- बस/ट्रक: ₹320 → ₹330
- छोटे कमर्शियल वाहन: ₹155 → ₹160
रौनाही टोल प्लाजा (अयोध्या हाईवे)
- कार: ₹120 → ₹125
- बस/ट्रक: ₹415 → ₹430
- छोटे कमर्शियल वाहन: ₹195 → ₹205
शाहबपुर टोल प्लाजा (बाराबंकी हाईवे)
- कार: ₹40 (कोई बदलाव नहीं)
- बस/ट्रक: ₹135 → ₹140
- छोटे कमर्शियल वाहन: ₹65 (कोई बदलाव नहीं)
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे
- कार/जीप: ₹170
- हल्के वाणिज्यिक वाहन: ₹275
- बस/ट्रक: ₹580
- इंदिरापुरम से मेरठ (कार): ₹115
- इंदिरापुरम से मेरठ (दोनों ओर): ₹175
छिजारसी टोल प्लाजा (NH-9)
- कार/जीप/वैन: ₹175 (एक तरफ), ₹260 (दोनों ओर)
- हल्के वाणिज्यिक वाहन: ₹280 (एक तरफ), ₹420 (दोनों ओर)
- बस/ट्रक: ₹590 (एक तरफ), ₹885 (दोनों ओर)
आनी टोल प्लाजा (बहराइच)
- कार: ₹45 (कोई बदलाव नहीं)
- बस/ट्रक: ₹150 → ₹155
- छोटे कमर्शियल वाहन: ₹70 → ₹75
दखिना शेखपुर टोल प्लाजा (रायबरेली)
- कार: ₹115 → ₹120
- बस/ट्रक: ₹385 → ₹400
- छोटे कमर्शियल वाहन: ₹185 → ₹190
असरोगा टोल प्लाजा (सुल्तानपुर)
- कार: ₹110 → ₹115
- बस/ट्रक: ₹370 → ₹385
- छोटे कमर्शियल वाहन: ₹175 → ₹185
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे
- कार/जीप: ₹280
- हल्के वाणिज्यिक वाहन: ₹290
- बस/ट्रक: ₹10 से ₹70 तक की बढ़ोतरी
यात्रियों पर क्या होगा असर?
हर दिन लाखों वाहन इन हाईवे से गुजरते हैं। टोल टैक्स बढ़ने से प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों पर सीधा असर पड़ेगा। खासकर ट्रांसपोर्ट कंपनियों को ज्यादा खर्च करना होगा, जिससे सामान ढुलाई की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
रोजाना लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों को भी अपनी जेब से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। बस और ट्रक चालकों को प्रति ट्रिप 10 से 30 रुपये तक अधिक भुगतान करना होगा, जिसका असर आम आदमी की जेब पर भी पड़ सकता है।
सरकार की सफाई
एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि यह बढ़ोतरी हर साल की जाने वाली समीक्षा का हिस्सा है। टोल से मिलने वाली रकम को हाईवे के रखरखाव और नए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर खर्च किया जाता है।
कैसे बच सकते हैं ज्यादा खर्च से?
फास्टैग का उपयोग करें: इससे टोल शुल्क पर छूट मिल सकती है और यात्रा में समय की बचत होगी।
मासिक पास बनवाएं: यदि आप रोजाना एक ही मार्ग से यात्रा करते हैं तो मासिक पास बनवाने से खर्च कम हो सकता है।
कारपूलिंग का इस्तेमाल करें: रोजाना सफर करने वाले लोग कार शेयरिंग का विकल्प अपना सकते हैं, जिससे टोल खर्च कम हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications