Weather Report: जानिए कैसा है आज देश के मौसम का हाल

नयी दिल्ली। Today's Weather Report: देशभर में मानसून अपने पूरे जोरों पर हैं। कहीं रुक-रुक कर बारिश हो रही है तो कहीं लगातार मूसलाधार बारिश। मौसम विभाग ने भी बारिश को लेकर अपना पूर्वानुमान कर दिया है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं 20 जुलाई को दिल्ली के और उसके आस-पास के इलाके, उत्तर प्रदेश और बिहार के मौसम का हाल कैसा होगा।

rain

दिल्ली में बारिश से बेहाल

दिल्ली में बारिश की वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर गाड़ियां चीटियों की भांति रेंग रही है। बारिश की वजह से कई सड़कों पर जल जमाव की समस्या रही, जिसकी वजह से ट्रैफिक पूरी तरह से जाम रहा। दिल्ली में सोमवार सुबह जोरदार बारिश हुई। न्यूनतम तापमान औसत से दो डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में एक जुलाई से लेकर अब तक 215.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि शहर में दिनभर हल्की बारिश होगी और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में तेज धूप, उमस बढ़ी

उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में सोमवार सुबह तेज धूप रही। उमस और बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पारा बढ़ने के आसार जताए हैं। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप झुलसाएगी। पारा बढ़ने से उमस भी बढ़ेगी। पूर्वाचल के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है।

बिहार में बारिश के आसार

राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को आसमान पर बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का सोमवार को न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+