Chanakya Exit Poll Result: क्या बीजेपी गठबंधन का पूरे देश में चला है जादू?, जानिए राज्यों में क्या रहा आंकड़ा
Todays Chanakya lok sabha Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे 4 को घोषित होंगे, लेकिन उससे पहले तमाम न्यूज चैनल्स ने एजेसियों के साथ अपने एग्जिट पोल्स जारी कर दिए हैं। न्यूज़ 24 के साथ मिलकर टुडेज चाणक्य ने एग्जिट पोल जारी किया है, जिसमें एनडीए को रिकॉर्ड बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है।
टुडेज चाणक्य के अनुमान के मुताबिक, पूरे देश में बीजेपी गठबंधन यानी एनडीए का जादू कायम है और मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे है। आइए जानते है कि टुडेज चाणक्य ने राज्यों में बीजेपी गठबंधन और इंडिया गठबंधन को राज्य में कितनी सीटें दी है...

राज्यों में कैसा रहा ओवर ऑल प्रदर्शन?
मध्य प्रदेश- 29 सीट
बीजेपी- 29
कांग्रेस- 00
अन्य- 00
उत्तराखंड - 05 सीट
बीजेपी- 05
कांग्रेस- 00
अन्य- 00
गुजरात- 26 सीट
बीजेपी- 26
कांग्रेस- 00
अन्य-00
छत्तीसगढ़- 11 सीट
बीजेपी- 11
कांग्रेस- 00
अन्य-00
असम राज्य की बात करें तो यहां 14 लोकसभा सीटों में से बीजेपी को 12 और कांग्रेस व अन्य को 1-1 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं, चाणक्य ने दिल्ली में बीजेपी को 6 और कांग्रेस को 1 सीट दी है। हरियाणा में बीजेपी को 06 सीट मिलने का अनुमान है तो वहीं, कांग्रेस को 4 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है।
टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक, हिमाचल की 4 सीटों पर बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने की उम्मीद है। वहीं, झारखंड की 14 सीटों की बात करें तो बीजेपी को 12 और कांग्रेस को 02 सीटें मिलने की अनुमान है। महाराष्ट्र की 48 सीटों की बात करें तो बीजेपी को 33 और कांग्रेस को 15 सीटें मिलने की उम्मीद है।
वहीं, राजस्थान में बीजेपी को 22, कांग्रेस को 2 और अन्य को 1 सीट मिलने का अनुमान जताया है। ऐसे ही ओडिया की 21 सीटों पर बीजेपी को 16 सीटें दी है। तो वहीं, बीजेडी को 4, कांग्रेस को 1 सीट मिलने का अनुमान जताया है। पंजाब की 13 सीटों की बात करें तो बीजेपी को 4, कांग्रेस को 4, आम आदमी पार्टी को 2 और अन्य को 3 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है।
कर्नाटक में बीजेपी को 24 और कांग्रेस को 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं, तेलंगाना में बीजेपी को 12 और कांग्रेस को 5 सीटें मिल सकती है। अगर बात आंध्र प्रदेश की करें तो यहां टीडीपी को 22, वाईआरएस कांग्रेस को 03 सीटें मिल सकते है। केरल में यूडीएफ को 15, एलडीएफ को 1, बीजेपी को 4 सीटें मिल सकती है।
तमिल नाडु में डीएमके को 29, बीजेपी को 10 सीटें मिलने की उम्मीद जताई है। वहीं, बिहार में बीजेपी को 35 और कांग्रेस 4 सीटें मिलने की अनुमान है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी को 24 सीटें मिलने की उम्मीद है तो वहीं, एआईटीसी को 17 और कांग्रेस को 1 सीटें मिलने की उम्मीद है।
वहीं, उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में बीजेपी गठबंधन को 68 सीट और कांग्रेस गठबंधन को 12 सीटें मिलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications