Weather Update: 20 से 25 जून तक उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री का अनुमान

Weather Update Live: उत्तर भारत में अगले कुछ दिन तेज गर्मी का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में तापमान बढ़ोतरी के साथ ही लू चलने की आशंका व्यक्त की है।

दिल्ली मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है। आसमान अब साफ है, जिससे संकेत मिलता है कि अगले 4-5 दिनों तक पूरे उत्तरी बेल्ट में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

Weather Update Live

बिहार, पूर्वी यूपी और झारखंड के लिए अगले दो तीन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 18-19 जून तक पूर्वी हवाएं चलने की उम्मीद है, जिससे बिहार और आसपास के इलाकों में आंधी-तूफान की संभावना बनी हुई है। मौसम की ताजा जानकारी के लिए बने रहिए इस पेज पर

LIVE Feed
Jun 13, 2024, 7:07 PM IST

अहमदाबाद:

आईएमडी के रामाश्रय यादव का कहना है कि, "वैसे तो गुजरात राज्य के लिए आने वाले दिनों का पूर्वानुमान दिया जा रहा है। अगर आज की बात करें तो अलग-अलग जगहों पर हल्की आंधी की चेतावनी है और गुजरात क्षेत्र के जिन जिलों में हल्की बारिश और आंधी होगी वे हैं अहमदाबाद, दाहोद, उदयपुर, सूरत, नवसारी, वलसाड, दमन और दादरा नगर हवेली और दूसरे दिन जहां अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश और आंधी होगी वे जिले हैं दाहोद, महिसागर, छोटा, उदयपुर, सूरत, डांग, नौसारी, वलसाड, तापी, दमन और दादरा नगर हवेली। बारिश के कारण अधिकतम तापमान में कमी आने की उम्मीद है। मानसून दक्षिण गुजरात में गुजरात क्षेत्र के नवसारी तक आ चुका है और उसके बाद गतिविधि कमजोर हो गई है ।
Jun 13, 2024, 6:58 PM IST

उत्तर भारत के मौसम में खास बदलाव नहीं

भारतीय मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि उत्तर भारत में मौसम में बहुत ज़्यादा बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान तक बादलों का सिस्टम और हल्की आंधी आज भी जारी रहेगी। हीटवेव के कोर जोन- उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में आज भी रेड अलर्ट रहेगा। बिहार में 2 दिन तक रेड अलर्ट रहेगा, उसके बाद ऑरेंज और फिर येलो अलर्ट रहेगा।
Jun 13, 2024, 6:57 PM IST

सिक्किम में बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें!

सिक्किम में लगातार भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश की वजह से कलिम्पोंग जिले में तीस्ता नदी के किनारे बसे तीस्ता बाजा बहुत सारे घर डूब गए हैं। पानी ने कहर बरपा रखा है।
Jun 13, 2024, 5:46 PM IST

20 से 25 जून तक उत्तर प्रदेश में मानसून की एंट्री का अनुमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 से 25 जून तक उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में मानसून की एंट्री हो जाएगी।
Jun 13, 2024, 4:41 PM IST

जयपुर में बदला मौसम

आंधी के साथ चल रही है तेज हवाएं, मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया, ऑरेंज अलर्ट- जयपुर शहर, करौली, अलवर, बूंदी और झालावाड़ में, मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना।
Jun 13, 2024, 2:41 PM IST

झांसी में बारिश होने की संभावना

उत्तर प्रदेश सहित पूरे बुंदेलखंड में दिन-ब-दिन भीषण गर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में आज दोपहर बाद झांसी में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
Jun 13, 2024, 12:33 PM IST

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी ने अगले 3 से 4 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति जारी रहने की भविष्यवाणी की है।
Jun 13, 2024, 9:00 AM IST

दिल्ली में आज भी बरसेगी आसमान से आग, जानिए कब आएगा मानसून?

Delhi Weather Updates: दिल्ली में आज भी बरसेगी आसमान से आग, जानिए कब आएगा मानसून? कब मिलेगी गर्मी से राहत?
Jun 13, 2024, 8:58 AM IST

पंजाब, एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट

पंजाब, एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सभी को हेल्थ के प्रति सचेत रहने को कहा है और एडवाइजरी को फॉलो करने के लिए कहा है।
Jun 13, 2024, 7:55 AM IST

केरल और कर्नाटक में भी बारिश का अलर्ट जारी

सिक्किम-पश्चिम बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है तो वहीं महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, केरल और कर्नाटक में भी बारिश का अलर्ट जारी है।
Jun 12, 2024, 8:17 PM IST

दिल्ली में बढ़ेगा पारा

दिल्ली मौसम विभाग की वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया कि दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ गुजर चुका है। आसमान अब साफ है, जिससे संकेत मिलता है कि अगले 4-5 दिनों तक पूरे उत्तरी बेल्ट में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+