केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का विरोध प्रदर्शन, PM मोदी से मिलेंगे CM सिद्धारमैया, पढ़ें आज की बड़ी खबर
Today Top News: आम आदमी पार्टी (AAP) केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज शनिवार 29 जून को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक की अगुवाई में एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद, पार्टी के सांसदों, विधायकों और पार्षदों सहित आप सदस्यों ने सड़कों पर उतरने का संकल्प लिया है।
आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा नीत केंद्र सरकार अपने राजनीतिक प्रतिशोध के लिए सभी केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। सांसद संदीप पाठक ने कहा, "सीबीआई ने पिछले दो साल से अरविंद केजरीवाल को तथाकथित शराब मामले में आरोपी नहीं बनाया। लेकिन जब भाजपा को लगा कि केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने वाली है तो उन्होंने सीबीआई को आगे कर दिया।''

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: केजरीवाल को HC से बड़ा झटका, कोर्ट में पेशी के बाद CBI ने किया दिल्ली सीएम को गिरफ्तार
उन्होंने आगे कहास, ''उनका उद्देश्य किसी मामले की जांच करना नहीं है, न ही उनका कानून से कोई लेना-देना है। भाजपा किसी भी तरह से अरविंद केजरीवाल को जेल में रखना चाहती है, उन्हें चुनावों से दूर रखना चाहती है और आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है।"
PM मोदी से मिलेंगे CM सिद्धारमैया
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 29 जून को नई दिल्ली की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। चर्चा में केंद्र सरकार से मंजूरी के लिए लंबित राज्य परियोजनाओं पर चर्चा होगी। उनकी कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की योजना है।
JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज होगी दिल्ली में
जनता दल (यूनाइटेड) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज दिल्ली में होने वाली है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली आ गए हैं।
पार्टी महासचिव केसी त्यागी ने कहा, "यह एक महत्वपूर्ण बैठक है क्योंकि यह लंबे समय से आयोजित नहीं हुई थी। यह एक नियमित अभ्यास है, जिसका मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और उसका विस्तार करना है।"
ये भी पढ़ें- Bihar Politics: NDA नेताओं में मतभेद, BJP नेता के बाद अब JDU नेता ने CM Nitish को लेकर कही ये बात
अमित शाह विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर करेंगे अहम बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शनिवार को हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा की तैयारियों के तहत बैठक करेंगे। सबसे पहले अमित शाह विधानसभा चुनावों और पार्टी की रणनीति पर चर्चा करने के लिए हरियाणा के पंचकूला में एक संगठनात्मक बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं।
पार्टी के एक बयान में कहा गया है, भाजपा हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ मजबूती से आगे बढ़ रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 29 जून को राज्य कार्यकारिणी की बैठक करने के लिए पंचकूला आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Amit Shah Fake Video: अमित शाह के मॉर्फ्ड वीडियो पर कार्रवाई, झारखंड कांग्रेस X हैंडल पर लगाई गई रोक












Click it and Unblock the Notifications