Bihar Politics: NDA नेताओं में मतभेद, BJP नेता के बाद अब JDU नेता ने CM Nitish को लेकर कही ये बात
NDA Bihar Political News: लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दांव पेंच शुरू हो चुका है। पक्ष-विपक्ष के नेता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जनता के बीच माहौल बनाने जुट गए हैं। वहीं भाजपा नेता चाह रहे हैं कि बिहार में उनकी पार्टी ही एनडीए का नेतृत्व करे।
भाजपा के दिग्गज नेता अश्विनी कुमार चौबे (पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री) ने हाल ही में एक बयान दिया कि, मेरी ख्वाहिश है कि बिहार में एनडीए का नेतृत्व भाजपा करे। कुल मिलाकर एक के बाद एक भाजपा नेता बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अपने कोटे से मुख्यमंत्री पद चाह रहे हैं।

ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या सीएम नीतीश कुमार इस बात के लिए राज़ी होंगे कि, बिहार में एनडीए के सहयोगी दलों में शामिल रहते हुए उनको सीएम पद की ज़िम्मेदारी से दूर रखा जाए। हां अगर, भाजपा की तरफ़ से उन्हें केंद्र में उपराष्ट्रपति जैसा कोई सम्मानजनक पोस्ट मिला तो शायद इस पर विचार हो सकता है कि, बिहार में भाजपा एनडीए का नेतृत्व करे।
सियासत में कब क्या हालात बने यह तो भविष्य के गर्भ में है, फिलहाल एनडीए नेताओं की बयानबाज़ी से तो यह ज़ाहिए हो गया है कि राजग में शीत युद्ध शुरू हो चुका है। अश्विनी कुमार चौबे के बयान के बाद अब जदयू सांसद संजय कुमार का बयान आया है कि बिहार में एनडीए का मतलब नीतीश कुमार है।

सियासी गलियारों में यह चर्चा तेज़ हो चुकी है कि एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। विधानसभा चुनाव से पहले जदयू एनडीए से किनारा भी कर सकती है। 29 जून को जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। इससे पहले अश्विनी चौबे का बयान कहीं भाजपा को मंहगा ना पड़ जाए।
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद जदयू नेताओं ने कहा था कि बिहार में सीएम नीतीश के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगी। इस पर भाजपा नेताओं ने भी सहमति जताई थी। केंद्र में सरकार बनने के बाद भाजपा नेताओं के सुर बदले हुए नज़र आ रहे हैं, जो कि सियासी फ़िज़ा बदलने के संकेत हैं।












Click it and Unblock the Notifications