Today in Politics: पीएम मोदी करेंगे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट का उद्घाटन, तेलंगाना में राहुल का रोड शो
Today in Politics: छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में आज मतदान हो रहा है। छत्तीसगढ़ में आज दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है जबकि मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों पर मतदान हो रहा है।
ऐसे में अब राजनीतिक दल राजस्थान पर फोकस कर रहे हैं। कांग्रेस और भाजपा दोनों के बीच सीधा मुकाबला है। राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है, यहां पीएम मोदी की

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में चुनाव
मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। यहां भाजपा और कांग्रेस दोनों आमने सामने हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में भी दूसरे चरण का मतदान होगा। यहां पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को 20 सीटों पर हो चुका है। बची हुई 70 सीटों पर आज सुबह 8 बजे से मतदान होगा। दोनों ही राज्यों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ही राज्यों में मतों की गणना 3 दिसंबर को होगी।
पीएम मोदी करेंगे वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दूसरे वायस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट का उद्धाटन करेंगे। यह शिखर सम्मेलन वर्चुअल माध्यम से हो रहा है। इसकी थीम सबके विकास के लिए सबका साथ है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि उद्घाटन सत्र के बाद मंत्री स्तर के चार समानांतर सत्र होंगे।
मालद्वीव में होंगे किरेन रिजिजू
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू आज मालदीव में मोहम्मद मुइज्जू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। किरेन रिजिजू 16 नवंबर को ही मालद्वीव पहुंच गए हैं। वह यहां 18 नवंबर तक रहेंगे। मुइज्जू नवनिर्वाचित राष्ट्रपति हैं, उन्हें चीन का करीबी माना जाता है। मुइज्जू ने मौजूदा राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह को 30 सितंबर को हराया है। उन्हें 54 फीसदी वोट मिले हैं।
तेलंगाना मे राहुल गांधी करेंगे चुनाव प्रचार
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज तेलंगाना में रोड शो करेंगे। आज वह पांच विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे। राहुल आज पिनापाका, नारसमपेट, वारंगल ईस्ड, वारंगल वेस्ट और राजेंद्र नगर में चनाव प्रचार करेंगे। राहुल गांधी तेलंगाना और राजस्थान दोनों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर तो तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है।












Click it and Unblock the Notifications