Today in Politics: भजनलाल शर्मा आज लेंगे राजस्थान के CM पद की शपथ, UP में शुरू होगा कांग्रेस का बड़ा अभियान
Today in Politics: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत दर्ज की है। झारखंड और मध्य प्रदेश में सरकार का गठन हो चुका है। आज राजस्थान में भजन लाल शर्मा प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
इसके साथ ही दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई शीर्ष नेता हिस्सा लेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम सुबह 11.15 बजे होगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम खूंटी के स्थानीय कचहरी मैदान में आयोजित होगा। यहां पर कुल 15 स्टॉल लगाए जाएंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में आज से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि इस यात्रा के जरिए आम लोगों को जोड़ा जाएगा। इस यात्रा की तैयारी में पार्टी के पूर्व सांसदों, विधायकों और शीर्ष नेताओं को भी जोड़ा गया है।
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है। कदाचार की वजह से महुआ की संसद सदस्यता को रद्द कर दिया गया, जिसके बाद महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जस्टिस संजीव खन्ना की अगुवाई वाली बेंच आज इस मामले पर सुनवाई करेगी। पिछले शुक्रवार को महुआ को कैश फॉर क्वेरी मामले में संसद से सस्पेंड कर दिया गया था।
अपनी याचिका में महुआ ने कहा कि उन्हें एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट पर खुद के बचाव की संसद में अनुमति नहीं दी गई। संसद की सदस्यता जाने के तुरंत बाद महुआ ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने उम्मीद जताई है कि उनकी सदस्यता बहाल होगी। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है ति वह एक बार फिर से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद में वापसी करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications