Today in Politics: PM मोदी आज 'ET Now ग्लोबल बिजनेस समिट' को करेंगे संबोधित

Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 9 और 10 फरवरी को दिल्ली, भारत के ताज पैलेस में होने वाला 'ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट' 2024 को संबोधित करेंगे। ये दो दिवसीय शिखर सम्मेलन 9-10 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है।

इस वैश्विक व्यापारिक शिखर सम्मेलन की मेजबानी हर साल 'द टाइम्स ग्रुप' द्वारा की जाती है। ये सम्मेलन ऐसे विचारकों, नीति निर्माताओं, शिक्षाविदों और कॉर्पोरेट प्रमुखों को एक साझे मंच पर साथ लाता है, जो प्रमुख आर्थिक चुनौतियों का समाधान प्रदान करना चाहते हैं।

Today in Politics

यह आयोजन वैश्विक आर्थिक रुझानों, कॉर्पोरेट साझेदारी और रणनीतिक गठबंधनों पर विचार-विमर्श के लिए एक अहम मंच के रूप में काम करने की उम्मीद है, जिसका भारत इंक द्वारा उत्सुकता से इंतजार किया जा रहा है। इस शिखर सम्मेलन में 40-50 सत्रों में दुनियाभर के 200 से ज्यादा बिजनेस लीडर अपनी बात रखेंगे।

9 फरवरी (पहला दिन) को इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जो गतिशील व्यापार परिदृश्य पर अपनी बात रखेंगे। मौजूदा चुनावी सरगर्मियों के बीच उनका संबोधन खाय मायने रखता है, क्योंकि भारत अपनी अगली सरकार चुनने के लिए तैयार है।

पीएम मोदी के अलावा ये नेता भी होंगे इस कार्यक्रम में शामिल?

• गृह मंत्री अमित शाह आंतरिक सुरक्षा और सहकारी व्यापार मॉडल को बढ़ावा देने पर सरकार के फोकस पर बात करेंगे।
• केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
• वाणिज्य और उद्योगऔर सार्वजनिक वितरण कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल भी शामिल होंगे।
• केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चन्द्रशेखर भी शामिल होंगे।
• रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
• हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इन बड़ी खबरों पर भी आज रहेगी नजर?

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपनी कैबिनेट के साथ आज अयोध्या राम मंदिर के दर्शन करने जाएंगे।
लैंड फॉर जॉब केस में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी, मीसा भारती की आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होंगी।
छत्तीसगढ़ में आज शुक्रवार को सरकार बजट पेश करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+