Today in Politics : पीएम मोदी आज श्रील प्रभुपाद के 150 स्मृति महोत्सव में होंगे शामिल
Today in Politics: पीएम मोदी आज दिल्ली में आध्यात्मिक गुरु श्रील प्रभुपाद के 150 स्मृति महोत्सव को संबोधित करेंगे और इस खास अवसर वो स्मारक टिकट और एक सिक्का जारी करेंगे।

आपको बता दें कि श्रील प्रभुपाद की 150वीं जयंती का कार्यक्रम भारत मंडपम में आयोजित हुआ है। इसकी जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई है। तय कार्क्रम के मुताबिक पीएम कार्यक्रम को दोपहर तकरीबन साढ़े बारह बजे संबोधित करेंगे।
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आज राज्य का बजट पेश करेंगे
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत आज राज्या का बजट पेश करेंगे। सीएम प्रमोद सावंत ने पणजी में बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक के बाद करते हुए ये बात बताई थी। उन्होंने कहा, 'मैं 8 फरवरी को जन-समर्थक बजट पेश करूंगा।'
केरल के मुख्यमंत्री विजयन आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन केंद्र के खिलाफ आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे। आपको बता दें कि एक दिन पहले केरल के सीएम ने कहा था कि दिल्ली में 8 फरवरी को ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन होने जा रहा है। सीएम का आरोप है कि केंद्र सरकार दक्षिणी राज्य केरल के साथ आर्थिक भेदभाव करती है और इसी वजह से वो आज कैबिनेट सहयोगियों, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देंगे।
चंद्रबाबू नायडू और अमित शाह की मुलाकात
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मुलाकात की है। लोकसभा चुनाव से पहले दोनों की ये मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है और कयास लगाए जा रहे हैं कि आंध्र प्रदेश में कोई बड़ा-फेरबदल देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज इस बारे में दोनों में से कोई बयान भी जारी कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications