Today in Politics: मुख्तार अंसारी आज होगा सुपुर्द-ए-खाक, केजरीवाल को CM पद से हटाने के लिए HC में याचिका
Today in Politics: उत्तर प्रदेश का माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का शनिवार 30 मार्च को अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्तार अंसारी को सुबह 10 बजे उसके पुश्तैनी कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा। मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर में पैत्रिक आवास पर पहुंच गया है। सुपुर्द-ए-खाक के लिए पहले ही कब्र तैयार कर ली गई है।
गाजीपुर के मोहम्मदाबाद कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी को दफनाया जाएगा। 63 वर्षीय मुख्तार अंसारी की 28 मार्च की रात कार्डियक अरेस्ट की वजह से मौत हो गई। मुख्तार अंसारी 2005 से जेल में बंद था।

केजरीवाल को CM पद से हटाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग के साथ दिल्ली हाईकोर्ट में एक और जनहित याचिका दायर की गई है। हिंदू सेना ने शुक्रवार को केजरीवाल के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें दिल्ली सीएम पद से हटाने की मांग की है।
हिंदू सेना की ओर से दायर याचिका में मांग की गई है कि कोर्ट दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सीएम अरविंद केजरीवाल को उनके पद से हटाने का आदेश दे। याचिका में आगे कहा गया है कि केंद्र सरकार को दिल्ली को एलजी नियम के जरिए चलाना चाहिए।
फिलहाल अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में हैं। सीएम केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया है।
आज इन खबरों पर भी रहेगी नजर?
- जननायक कर्पूरी ठाकुर को आज भारत रत्न सम्मान दिया जाएगा। जननायक कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर ये सम्मान ग्रहण करेंगे।
- लोकसभा चुनाव 2024: बीआरएस से राज्यसभा सांसद के.केशव राव और उनकी बेटी आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
- लोकसभा चुनाव 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्तमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बागपत, बुलंदशहर और गौतमबुद्ध नगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंग।
- लोकसभा चुनाव 2024: पहले चरण के लिए बिहार को छोड़कर उम्मीदवारी वापस लेने की आज आखिरी तारीख है।












Click it and Unblock the Notifications