Today in Politics 29 Nov 2023: गृहमंत्री अमित शाह 'कोलकाता चलो' रैली को करेंगे संबोधित
Today in Politics 29 Nov 2023: गृहमंत्री अमित शाह आज बंगाल में होंगे, वो वहां पर 'कोलकाता चलो' रैली को संबोधित करेंगे। इस बात की जानकारी भाजपा के ट्विटर हैंडल पर दी गई है। साल 2024 के चुनावों के मद्देनजर ये रैली काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मालूम हो कि आज ये रैली वहां हो रही है, जहां 21 जुलाई 2023 को राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने रैली की थी।

यही नहीं इस रैली की इजाजत कोलकाता पुलिस ने नहीं दी थी जिसके बाद भाजपा ने हाईकोर्ट का रूख किया था, जहां से उसे परमिशन मिल गई। आपको बता दें कि भाजपा का कहना है कि इस रैली में उन लोगों की बातें भी सुनी जाएंगी जिन तक केंद्र की योजनाओं की जानकारी और लाभ नहीं पहुंचते हैं।
'हमने एक ड्रॉप बाक्स तैयार किया है'
इस बारे में जानकारी देते हुए पश्चिम बंगाल के भाजपा जनरल सेक्रेटरी जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने कहा कि हमने एक ड्रॉप बाक्स तैयार किया है जिसमें लोग अपनी तकलीफ लिखकर डालेंगे। भाजपा का कहना है कि तृणमूल कांग्रेस के लोग केंद्र की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचने नहीं देते हैं।
खड़गे की किताब का विमोचन
तो वहीं CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी आज पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जीवन पर आधारित किताब लॉन्च करेंगी। इसकी जानकारी पार्टी के ट्विटर हैंडल पर दी गई है। ये किताब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सार्वजनिक जीवन पर आधारित है।
राहुल गांधी तीन देशों के दौरे पर होंगे
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 से 14 दिसंबर तक विदेशी दौरे पर रहेंगे। वे मलेशिया, सिंगापुर और इंडोनेशिया जाएंगे, जहां वो प्रवासी छात्रों से बात-चीत करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications