Today in Politics: PM मोदी आज NCC रैली को करेंगे संबोधित, बिहार में हो सकता है खेला, लालू-नीतीश की बात बंद
Today in Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 27 जनवरी 2024 को दिल्ली के करियप्पा परेड ग्राउंड में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे। ये कार्यक्रम शाम 4:30 बजे आयोजित की जाएगी।
पीएमओ द्वारा जारी बयान के मुताबिक इस आयोजन में अमृत पीढ़ी के योगदान और सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने वाले 'अमृत काल की एनसीसी' विषय पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

वसुधैव कुटुंबकम की सच्ची भारतीय भावना के मद्देनजर 2,200 से अधिक एनसीसी कैडेट और 24 देशों के युवा कैडेट इस वर्ष की रैली में शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में, वाइब्रेंट गांवों के 400 से अधिक सरपंच और देश के अलग-अलग हिस्सों के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 100 से अधिक महिलाएं भी एनसीसी पीएम रैली में हिस्सा लेंगी।
बिहार में हो सकता है खेला!
बिहार में एक बार फिर राजनीतिक उठक-पठक जारी है। ऐसी चर्चा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार NDA में वापसी करने वाले हैं। बिहार में एक बार फिर भाजपा समर्थित NDA गठबंधन की सरकार बन सकती है।
इसी बीच RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और सीएम नीतीश के बीच बातचीत भी नहीं हो रही है। सीएम नीतीश कुमार ने लालू यादव के फोन का भी जवाब नहीं दिया है। ऐसे में बिहार में RJD और JDU की राहें अलग होते दिख रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications