Today in Politics: अमित शाह कर्नाटक में सूखे की स्थिति पर करेंगे हाईलेवल बैठक, जानें बाकी नेताओं का शेड्यूल
Today in Politics 24 December: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार 24 दिसंबर को कर्नाटक में सूखे की स्थिति पर एक हाईलेवल समिति की बैठक करने वाले हैं। समिति सूखा राहत के लिए राज्य के 18,171 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर फैसला करेगी।
हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमित शाह आज कोलकाता के दौरे पर भी जा सकते हैं। भाजपा की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए अमित शाह आज कोलकाता का भी दौरा कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक अमित शाह आज रात कोलकाता पहुंचेंगे। 25 दिसंबर को पूरा दिन शाह पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज कोलकाता में आयोजित होने वाले 'भगवद गीता' कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। इस कार्यक्रम में एक लाख लोग भगवद गीता के श्लोकों का पाठ करेंगे। हालांकि पीएम मोदी के इस दौरे की कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ग्रेटर नोएडा के दौरे पर रहेंगे। सीएम योगी यहां गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गोवा के सीएम प्रमोद सावंत आज हरिद्वार जाएंगे। दोनों राज्यों के सीएम हरिद्वार आश्रम में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कांग्रेस राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा था कि निरस्त किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान मारे गए 750 किसानों और श्रमिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए, कांग्रेस पार्टी 24 दिसंबर को सिरसा में "किसान-मजदूर जन आक्रोश" रैली आयोजित करेगी।
सिरसा के कालांवाली में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अगर सरकार सोचती है कि किसान आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले किसानों को देश भूल जाएगा, तो यह बहुत बड़ी गलती है।












Click it and Unblock the Notifications