Today in Politics: नामांकन दाखिल करने से पहले अमित शाह आज गांधी नगर में करेंगे रोड शो, राहुल गांधी रहेंगे केरल
Today in Politics: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार-प्रसार बुधवार (17 अप्रैल) को खत्म हो गया है। अब सभी राजनीतिक दलों का ध्यान दूसरे और उसके बाद के चरणों में होने वाले चुनावों पर केंद्रित है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुरुवार (18 अप्रैल) गुजरात के गांधीनगर में अपने गृह क्षेत्र में रहेंगे, जहां वह शुक्रवार को निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल करने से पहले तीन रोड शो करेंगे और एक रैली को संबोधित करेंगे।
राहुल गांधी केरल में करेंगे रैली, महबूबा मुफ्ती आज भरेंगी पर्चा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल में अपना चुनाव प्रचार फिर से शुरू करेंगे। राहुल गांधी आज करेल में जनसभा करेंगे। राहुल राज्य के पलक्कड़, कन्नूर और कोट्टायम में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। केरल की सभी 20 सीटों पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।
ये भी पढ़ें- अमेठी सीट पर कांग्रेस से कौन? राहुल गांधी करेंगे नामांकन या फिर रॉबर्ट वाड्रा! जानिए
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के वरिष्ठ नेता मेन अल्ताफ गुरुवार को अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
कश्मीर न्यूज ऑब्जर्वर (केएनओ) के मुताबिक महबूबा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद के कब्रिस्तान का दौरा करने के बाद सुबह लगभग 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।
जेपी नड्डा आज असम में करेंगे चुनाव प्रचार
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गुरुवार को असम में चुनाव प्रचार करेंगे। जेपी नड्डा आज असम के कोकराझार, गुवाहाटी और दरांग उदलगुरी में तीन रैलियां करने वाले हैं। कोकराझार और गुवाहाटी में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा, दरांग उदलगुरी में 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications