अमेठी सीट पर कांग्रेस से कौन? राहुल गांधी करेंगे नामांकन या फिर रॉबर्ट वाड्रा! जानिए
लोकसभा चुनाव में सबसे अधिक चर्चा में रहने वाली सीट अमेठी को लेकर अब तक कांग्रेस के कैंडिडेट्स को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है। राहुल गांधी ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की लेकिन अमेठी को लेकर सवाल पर कुछ स्पष्ट नहीं कहा। ऐसे में कांग्रेस की ओर से अमेठी को लेकर अब तक पूरी तरह संस्पेंस है। वहीं बीजेपी ने इस सीट से एक बार फिर मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी पर भरोसा जताया है।
लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में संपन्न होना है। उत्तर प्रदेश में इस सातों चरणों के दौरान अलग- अलग जिलों में वोटिंग शेड्यूल की गई है। पांचवें चरण में 20 मई को यूपी की 14 सीटों पर मतदान होगा। जिसमें लखनऊ, अमेठी और रायबरेली जैसी हॉट सीटें शामिल हैं। इसके अलावा मोहनलालगंज, रायबरेली, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा लोकसभा सीटें शामिल हैं।

वहीं यूपी हॉट सीट अमेटी की लेकर कांग्रेस ने अभी कैंडिटेट्स के माम घोषित नहीं किए हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ये सवाल पूछा गया कि स्मृति ईरानी के खिलाफ उनकी पार्टी किसे मैदान में उतारेगी इसके बारे में तो उन्होंने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।
इस बीच एक प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी से जब अमेठी सीट पर उनकी दावेदारी को लेकर सवाल किया गया तो वे कुछ कहने से बचते नजर आए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, "मुझे जो भी आदेश मिलेगा, मैं उसका पालन करूंगा। हमारी पार्टी में, ये सभी (उम्मीदवारों के चयन) निर्णय कांग्रेस चुनाव समिति द्वारा लिए जाते हैं।"
वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी, कांग्रेस समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। कर्नाटक के कोलार में कांग्रेस की रैली के दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, "मिस्टर अडानी को जहां भी पैसा चाहिए, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि परिवार कितना गरीब है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे भूख से मर रहे हैं, अगर मिस्टर अडानी को वह जमीन चाहिए, नरेंद्र मोदी उन्हें वह जमीन दिलवा सकते हैं, उन्हें मुंबई एयरपोर्ट चाहिए, मालिक पर सीबीआई केस चलेगा और वह जल्द ही एयरपोर्ट अडानी को सौंप देंगे, वह हमारे किसानों की भंडारण सुविधा चाहते हैं, उन्हें वह भंडारण सुविधा मिलेगी।"
कांग्रेस में अमेठी से किसे मिलेगा मौका?
यूपी में आईएमडीआईए गठबंधन के तहत कांग्रेस को यूपी के 80 सीटों में प्रदेश में 17 सीटें मिली हैं। यूपी की दो सीटों रायबरेली और अमेठी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि रायबरेली से कांग्रेस प्रियंका गांधी को टिकट दे सकती है, जबकि अमेठी से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है। वहीं प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा ने अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल के जवाब में हाल ही में कहा था कि अमेठी से बात ज्यादा इसलिए उठ रही है। जबकि अब तक कांग्रेस ने अब तक इन सीटों को लेकर पत्ते नहीं खोले हैं।
हालांकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले लोकसभा चुनाव केरल की वायनाड और यूपी की अमेठी सीट से लड़ा था, लेकिन उन्हें स्मृति ईरानी ने चुनाव हरा दिया था।राहुल गांधी ने सिर्फ वायनाड से सीट दर्ज की थी। जबकि इस बार भी कांग्रेस ने आंशिक रूप से यही कदम दोहराया है। अब बाकी है तो सिर्फ अमेठी सीट को लेकर कैंडिड्टेस का ऐलान।












Click it and Unblock the Notifications