Today In Politics: PM मोदी आज तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना का करेंगे दौरा, हैदराबाद में कर सकते हैं रोड शो
Today In Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 15 मार्च को दक्षिण भारत के तीन राज्यों के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी आज तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना में अलग-अलग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी के ये ज्यादातर कार्यक्रम लोकसभा चुनाव प्रचार से जुड़े हुए हैं।
पीएम मोदी इसके अलावा हैदराबाद में आज रोड शो में कर सकते हैं। भाजपा की तेलंगाना इकाई के सूत्रों ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी का रोड शो शुक्रवार की शाम मिर्जागुडा से शुरू हो कर मल्काजगिरि तक जाएगा। ये कार्यक्रम एक घंटे का चलेगा।

पीएम मोदी ने इससे पहले पांच मार्च को हैदराबाद से लगभग 60 किलोमीटर दूर संगारेड्डी में 7,200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था।
भाजपा के अधिकारिक ट्विटर हैंडल के मुताबिक पीएम मोदी आज तीन राज्यों तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना का दौरा करेंगे। पीएम मोदी तमिलनाडु के न्याकुमारी में सुबह 11:15 बजे से सार्वजनिक बैठक में जनता को संबोधित करेंगे।
इसके बाद पीएम मोदी केरल के पथानामथिट्टा पहुंचेंगे। पीएम मोदी यहां दोपहर 1 बजकर 15 मिनट पर रैली में हिस्सा लेंगे। इसी दिन शाम को पीएम मोदी तेलंगाना के मल्काजगिरी पहुंचेंगे, जहां पीएम मोदी रोड शो करने वाले हैं।
रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए शुरू हुई मतदान
रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज वोटिंग की जा रही है। रूस में वोटिंग 15 मार्च से लेकर 17 मार्च तक की जा सकेगी। रूस की राजनीति को देखें, तो ये चुनाव एक औपचारिकता मात्र ही माना जा रहा है।
कहा जा रहा है कि व्लादिमीर पुतिन का राष्ट्रपति चुना जाना लगभग पूरी तरह तय है। असल में रूस में राष्ट्रपति चुनने की प्रक्रिया काफी अलग है, वहां 'पॉपुलर वोट' से राष्ट्रपति चुने जाते हैं।
मोहम्मद मुस्तफा बने फिलिस्तीन के नए PM
इजराइल और हमास में जारी जंग के बीच फिलिस्तीन को नया प्रधानमंत्री मोहम्मद मुस्तफा मिल गए हैं। फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने मोहम्मद मुस्तफा को फिलिस्तीनी अथॉरिटी (पीए) के प्रधानमंत्री के रूप नामित किया है।












Click it and Unblock the Notifications