Today in Politics : PM मोदी आज अबू धाबी में हिंदू मंदिर का करेंगे उद्घाटन, फिर दोहा के लिए होंगे रवाना
Today in Politics: पीएम मोदी आज अबु धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्धाटन करेंगे। आज का दिन दोनों देशों के लिए काफी ऐतिहासिक है। साल 2015 में जब प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी पहली बार UAE के दौरे पर गए थे, तब UAE ने मंदिर के लिए 13.5 एकड़ जगह देने की घोषणा की थी।

आपको बता दें कि मंदिर का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी वहां सो दोहा जाएंगे।अबू धाबी में इस BAPS मंदिर की नींव खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही रखी थी।
'आप जिस जमीन पर लकीर खींच देंगे...'
अलहन मोदी कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साल 2015 में जब मैंने मंदिर के प्रस्ताव की बात कही थी तो राष्ट्रपति जायद अल नाहयान ने तुरंत हां कहते हुए कहा था कि आप जिस जमीन पर लकीर खींच देंगे, मैं वो आपको दे दूंगा।
राज्यसभा के लिए आज नामांकन कर सकती हैं सोनिया गांधी
जहां पीएम मोदी का ये कार्यक्रम है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा के जरिए संसद पहुंचने की तैयारी कर रही हैं। वो आज राजस्थान से नामांकन पत्र दाखिल कर सकती हैं। इस दौरान राहुल गांधी प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी उनके साथ होंगे।
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' से लिया ब्रेक
और इसी वजह से राहुल गांधी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में छोड़कर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। हालांकि सोनिया गांधी के नामंकन को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
बीजेपी के उम्मीदवार दिन के 11 बजे करेंगे अपना नामांकन
बीजेपी के राज्यसभा उम्मीदवार आज दिन के 11 बजे करेंगे अपना नामांकन करेंगे। आपको बता दें कि बीजेपी ने यूपी से सात उम्मीदवार और उत्तराखंड से एक उम्मीदवार के नाम का एलान किया है। यूपी की 10 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होना है उसमें से अभी बीजेपी के पास 9 सीट हैं तो वहीं एक सीट सपा के पास है।












Click it and Unblock the Notifications