Today In Politics: PM मोदी आज से असम दौरे पर, जाएंगे काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, जानें पूरा शेड्यूल
Today In Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी शुक्रवार (08 मार्च) से असम के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी यहां 18 हजार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी आठ मार्च को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे।
सिर्फ दौरा ही नहीं , पीएम मोदी आज की रात काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में ही रहेंगे। पीएम मोदी राष्ट्रीय उद्यान की कोहोरा रेंज में असम पुलिस गेस्ट हाउस में रहेंगे। पीएम मोदी राष्ट्रीय उद्यान में रात भर रुकने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

पीएम मोदी आज शाम सोणितपुर जिले के तेजपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से सीधे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जाएंगे। पीएम के दौरे के बारे में जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी आठ मार्च को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे और रात्रि में वहा ठहरेंगे।
Recommended Video
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एक सींग वाले गैंडों के लिए मशहूर है। काजीरंगा को फरवरी 1974 में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय उद्यान का टैग मिला था और इस साल यह पार्क अपनी स्वर्ण जयंती मनाएगा।
पीएम मोदी की हाई-प्रोफाइल यात्रा की वजह से 7 से 9 मार्च के बीच काजीरंगा रेंज में जीप सफारी और हाथी की सवारी बंद रहेगी। पीएम मोदी 9 मार्च को हाथी सफारी पर निकलेंगे। इसके बाद पीएम मोदी कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना होंगे।
कांग्रेस की पहली लोकसभा उम्मीदवारों की सूची आज हो सकती है जारी
कांग्रेस आज 08 मार्च को लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची को फाइनल रूप देने के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की गुरुवार को बैठक हुई थी। हालाँकि, सूची उसी दिन जारी नहीं की गई, जिससे उन सीटों पर सस्पेंस जारी रहा जिनका प्रतिनिधित्व गांधी परिवार करेगा।
सूत्रों के मुताबिक पहली लिस्ट आज शुक्रवार को जारी होगी। दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी शामिल हुई थीं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस बैठक में हिस्सा नहीं ले पाए थे।












Click it and Unblock the Notifications