M.K. Stalin: अचानक बिगड़ी तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन की तबीयत, अस्पताल में भर्ती, डॉक्टर ने क्या बताया?
MK Stalin: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को सोमवार, 21 जुलाई को चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल, ग्रीम्स रोड में भर्ती कराया गया। अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, मुख्यमंत्री को सुबह की नियमित वॉक के दौरान हल्का चक्कर आया, जिसके बाद उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में लाया गया।
अस्पताल के मेडिकल सर्विस डायरेक्टर डॉ. अनिल बी.जी. द्वारा जारी जानकारी में बताया गया कि मुख्यमंत्री की तबीयत को देखते हुए सभी जरूरी जांचें की जा रही हैं। डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हर पहलू से स्वास्थ्य की जांच की जा रही है।

अस्पताल ने दी आधिकारिक जानकारी
अस्पताल प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से दूर रहें और केवल आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें। फिलहाल मुख्यमंत्री की हालत को लेकर कोई चिंता की बात नहीं बताई गई है, पर एहतियातन उन्हें हॉस्पिटल में रखा गया है।
#WATCH | Chennai | Chief Minister of Tamil Nadu, MK Stalin, is admitted to Apollo Hospital after he experienced mild giddiness during his routine morning walking today. pic.twitter.com/Py9vEK8SUW
— ANI (@ANI) July 21, 2025
स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता जरूरी
सीएम स्टालिन के भर्ती होने की खबर से राज्य में हलचल जरूर हुई, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि यह केवल एक एहतियाती कदम है। मुख्यमंत्री की उम्र और जिम्मेदारियों को देखते हुए मामूली लक्षणों पर भी पूरी तरह से जांच जरूरी मानी जाती है।
ये भी पढ़ें: Mk Muthu Death: कौन थे एमके मुथु? तमिल सिनेमा के साथ द्रविड़ आंदोलन के रहे सितारे, CM स्टालिन से क्या रिश्ता
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications