TMC का दावा, सहारा की 'लाल डायरी' में अमित शाह का नाम
नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। एक ओर भाजपा के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह टीएमसी चीफ ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल से बाहर निकाल फेंकने की बात करते हैं तो वहीं शाह की रैली के दूसरे दिन टीएमसी उनपर गंभीर आरोप लगाती है।

टीएमसी ने आरोप लगाया है कि सहारा के दफ्तर से छापे में सीबीआई को मिली 'लाल डायरी' में अमित शाह का भी नाम है। उनका आरोप था कि डायरी में प्रधानमंत्री मोदी का नाम भी कोडवर्ड में लिखा है। टीएमसी ने इस मुद्दे को संसद में उछालकर सदन में हंगामा कर दिया। संसद के दोनों पार्टियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। तृणमूल के नेताओं ने वॉकआउट भी किया।
लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने वेल में आकर नारेबाजी की। टीएमसी इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री का जवाब चाहते थे। टीएमसी के सुदीप बंधोपाध्याय ने प्रश्नकाल स्थगित कर इस मुद्दे पर चर्चा कराए जाने की मांग की। लेकिन टीएमसी नेता की इस मांग को लोकसभा स्पीकर ने ठुकरा दिया।












Click it and Unblock the Notifications