'PM की छाती 56 से 36 हो जाती है'बिहार में SIR पर बवाल,Op सिंदूर पर बोलते हुए कल्याण बनर्जी ने बोला BJP पर हमला
Kalyan Banerjee: बिहार में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं और इसे लेकर सभी पार्टियां जोर शोर से तैयारियों में लग गई है। इसी बीच, बिहार में चल रही वोटर लिस्ट की समीक्षा प्रक्रिया (SIR) सियासी घमासान का कारण बन गया है। विपक्षी पार्टियां जहां इस कवायद को चुनावी चाल बता रही हैं, वहीं अब इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कल्याण बनर्जी का तीखा और तंजभरा बयान सामने आया है। पश्चिम बंगाल के हुगली में एक कार्यक्रम में बोलते हुए बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस पुराने बयान को निशाने पर लिया जिसमें उन्होंने खुद को "भगवान द्वारा भेजा गया" बताया था।
इस बयान को आधार बनाते हुए बनर्जी ने व्यंग्य किया कि अगर पीएम मोदी जैविक रूप से नहीं जन्मे हैं, तो उन्हें भारतीय नागरिक नहीं माना जा सकता और उनका नाम भी वोटर लिस्ट से हटा देना चाहिए। इस बयान ने राजनीतिक हलकों में एक नई बहस को जन्म दे दिया है। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि अगर प्रधानमंत्री खुद को 'ईश्वरीय रूप से जन्मा' मानते हैं, तो उन्हें भारतीय नागरिक नहीं माना जाना चाहिए और उनका नाम भी वोटर लिस्ट से हटा देना चाहिए।

'गैर-जीववैज्ञानिक' प्रधानमंत्री को बताया गैर-नागरिक
कल्याण बनर्जी ने पीएम मोदी के उस पुराने बयान का हवाला दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि "जब तक मां जीवित थीं, तब तक सोचता था कि मैं जैविक रूप से जन्मा हूं। मां के जाने के बाद लगता है कि मुझे भगवान ने भेजा है।" इसी बयान को लेकर विपक्षी दल लगातार पीएम मोदी पर कटाक्ष कर रहे हैं।
बनर्जी ने व्यंग्य करते हुए कहा, "अगर पीएम मोदी देवी-देवताओं की तरह आध्यात्मिक रूप से जन्मे हैं, तो वे भारत के नागरिक नहीं माने जा सकते। ऐसे में उनका नाम वोटर लिस्ट से हटा देना चाहिए।"
ये भी पढ़ें: UP में अगला बीजेपी अध्यक्ष कौन? BJP हाईकमान के सामने रखे गए ये 6 नाम, जल्द होगा फैसला
'बाइडन के सामने 56 इंच की छाती 36 इंच की रह जाती है'
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद में जारी बहस के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद कल्याण बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत के खिलाफ कुछ गलत कहा था, तो पीएम मोदी ने अपने 'एक्स' (पहले ट्विटर) अकाउंट पर यह साफ क्यों नहीं किया?
कल्याण बनर्जी ने तंज कसते हुए कहा, "जैसे ही आप अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने खड़े होते हैं, आपकी ऊंचाई 5 फीट कम हो जाती है और आपकी 56 इंच की छाती 36 इंच की रह जाती है। आप उनसे इतना डरते क्यों हैं?" उन्होंने सवाल उठाया कि भारत के प्रधानमंत्री होने के बावजूद मोदी विदेशी नेताओं के सामने कमजोर क्यों नजर आते हैं। बनर्जी के इस बयान पर सदन में हंगामे के आसार बढ़ सकते हैं।
#WATCH | Speaking on Operation Sindoor in the House, TMC MP Kalyan Banerjee says, "PM Modi, why once you couldn't post on your 'X' handle that whatever the American President said is incorrect... The moment you stand in front of the American President, your height is reduced to 5… pic.twitter.com/cfWS6byg1m
— ANI (@ANI) July 28, 2025
बिहार में SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल
बनर्जी की यह टिप्पणी उस समय आई है जब बिहार में चल रही Special Summary Revision (SIR) प्रक्रिया को लेकर विपक्षी दलों ने कड़ी आपत्ति जताई है। विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया के ज़रिये लाखों मतदाताओं, खासकर अल्पसंख्यकों और कमजोर वर्गों के लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा सकते हैं।
"अब सरकार तय कर रही है कौन वोट देगा"
बनर्जी ने कहा, "पहले जनता सरकार बनाती थी, अब सरकार तय कर रही है कि कौन वोट देगा और कौन नहीं। ऐसा लग रहा है कि अब सिर्फ बीजेपी समर्थकों का नाम ही वोटर लिस्ट में बचेगा। चुनाव आयोग भी अब सरकार के साथ ही खड़ा नजर आता है।"
"अगर घर में नहीं मिले तो नाम हटा देंगे?"
उन्होंने घर-घर जाकर वोटर सूची के सत्यापन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा, "अगर मैं उस समय घर पर नहीं हुआ तो मेरा नाम लिस्ट से हटा दिया जाएगा? क्या ये कोई समझदारी भरा कदम है?"
ममता बनर्जी भी बता चुकी हैं "घोटाला"
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही इस प्रक्रिया को "घोटाला" करार दे चुकी हैं। उनके सुर में सुर मिलाते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा कि यह पूरा अभियान बीजेपी की एक चाल है जिससे चुनावी फायदे लिए जा सकें।
बीजेपी ने बताया सामान्य प्रक्रिया
वहीं बीजेपी ने SIR को एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताया है जिसका मकसद सिर्फ वोटर लिस्ट को दुरुस्त करना है। लेकिन विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इसकी टाइमिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Arif Mohammad Khan का नाम भी उपराष्ट्रपति की रेस में, बीजेपी के इस फैसले के पीछे है बड़ी प्लानिंग
-
Strait of Hormuz संकट के बीच PM मोदी का बड़ा दांव: ‘E20’ से घटेगा तेल आयात, किसानों की कमाई भी बढ़ेगी! -
PM Modi in Palakkad: पीएम मोदी ने बजाया पारंपरिक 'चेंडा', कहा-इस बार राज्य में खिलेगा कमल -
Bengal Election 2026: ममता की कुर्सी या BJP का राज? SIR, RG Kar-मतुआ समेत ये 5 फैक्टर्स पलटेंगे बंगाल की बाजी -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
TN Election 2026: TVK शुक्रवार को करेगी 234 उम्मीदवारों का ऐलान, क्या DMK का किला हिला पाएंगे सुपरस्टार विजय? -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Iran Vs America: खत्म होगी तेल की टेंशन! PM मोदी ने सऊदी प्रिंस से की फोन पर बात, किन मुद्दों पर चर्चा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Balen Shah Nepal New PM: शपथ लेते ही बालेन सरकार में बगावत! JNU वाले अमरेश सिंह ने ठुकराया मंत्री पद












Click it and Unblock the Notifications