TMC सांसद का विवादित बयान, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बताया 'काली नागिन'

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पर अर्थव्यवस्था को तबाह करने का आरोप लगाते हुए 'काली नागिन' बताया है। उनके इस बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। सीतारमण के अलावा बनर्जी ने देश की जीडीपी को लेकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है। शनिवार को ईंधन की बढ़ती कीमतों और रेलगाड़ियों के प्रस्तावित निजीकरण के खिलाफ बांकुरा में एक विरोध रैली को संबोधित करते हुए कल्याण बनर्जी ने ये बयान दिया।

Recommended Video

    Nirmala Sitharaman के खिलाफ TMC सांसद Kalyan Banerjee ने दिया विवादित बयान | वनइंडिया हिंदी
    TMC नेता कल्याण बनर्जी के बिगड़े बोल

    TMC नेता कल्याण बनर्जी के बिगड़े बोल

    बांकुड़ा में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने एक जनसभा में कहा कि, काली नागिन के डसने से जिस तरह लोगों की मौत होती है, उसी तरह निर्मला सीतारमण के कारण लोग मर रहे हैं। उसने अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है। क्या उन्हें शर्म नहीं आनी चाहिए? आपने अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी और आप अब भी कुर्सी पर बैठी हैं। सीतारमण आपको अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वह सबसे खराब वित्त मंत्री है। उनके इस बयान के बाद अब विवाद शुरू हो गया है।

    निर्मला सीतारमण की विषैले सांप से की तुलना

    निर्मला सीतारमण की विषैले सांप से की तुलना

    उन्होंने कहा, 'यह नरेंद्र मोदी 2019 से पहले यहां आए थे। उन्होंने वादा किया था कि बेहतर भारत बनाएंगे। हां उन्होंने अपना वादा निभाया। जीडीपी ग्रोथ गिरकर 1 फीसदी हो गई है। नरेंद्र मोदी और उनकी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की जय हो।' गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि जून में राज्य में बेरोजगारी की दर 6.5 प्रतिशत रही है, जो देश की तुलना में 'कहीं बेहतर' है।

    बीजेपी ने दर्ज करायी FIR

    बीजेपी ने दर्ज करायी FIR

    टीएमसी नेता के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने विवादित बयान पर कहा कि, यह काफी निंदनीय है। यह बयान उस राज्य में आया है, जहां हर घर में मां काली की पूजा होती है। यह बयान नस्लीय होने के साथ-साथ महिला विरोधी भी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+