देर रात आया घायल ममता बनर्जी का हेल्थ अपडेट, भतीजे अभिषेक ने बताई कंडीशन
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पहले चरण के विधानसभा चुनावों के लिए नामाकंन करने नंदीग्राम पहुंची सीएम ममता बनर्जी पर बुधवार शाम को कथित तौर पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि हमले में ममता बनर्जी को पैर और गर्दन पर चोट आई है। ममता का हाल जानकर अस्पताल से बाहर निकले उनके भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने उनकी हेल्थ को लेकर अहम अपडेट दिया है।
Recommended Video

कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल से बाहर निकलते समय टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने बताया कि, उनका (ममता बनर्जी) का एमआरआई किया गया है। उनके पैर में गंभीर चोट आई है। उनके पैर में एक बड़ा क्रैक हुआ है। हम लोग मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि, कोलकाता के SSKM अस्पताल में छह डॉक्टरों की टीम ममता बनर्जी का इलाज कर रही है। रात में पैर का प्लास्टर किया जा सकता है।
अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, मेडिकल टीम में मेडिसिन, सर्जरी, कार्डियोलॉजी, सर्जरी और कार्डियोलॉजी विशेषज्ञ शामिल हैं। डॉक्टर उनकी जांच करेंगे। यदि चोट गंभीर होगी तो उन्हें कई दिनों तक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रखा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीश धनखड़ ने ट्वीट कर कहा, ममता बनर्जी से उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानने के लिए मला। मैंने निदेशक (सुरक्षा) और मुख्य सचिव से मामले में अपडेट मांगा। स्वास्थ्य सचिव और अस्पताल के निदेशक से पूरी सावधानी बरतने का आग्रह किया।
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले के संबंध में राज्य पुलिस से एक रिपोर्ट मांगी है। राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने बताया, ''हमने राज्य प्रशासन से एक रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट तुरंत भेजनी होगी। चोटिल होने के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मैं अपनी कार के बाहर खड़ी थी, जिसका दरवाजा खुला था। मैं वहां मंदिर में प्रार्थना करने जा रही थी। कुछ लोग मेरी कार के पास आए और दरवाजे को धक्का दिया। कार का दरवाजा मेरे पैर में लग गया।












Click it and Unblock the Notifications