टीएमसी विधायक ने किया राष्ट्रगान का अपमान, वीडियो आया सामने
मामला पश्चिम बंगाल के हावड़ा का है। जहां तृणमूल कांग्रेस की विधायक वैशाली डालमिया एक स्पोर्टिंग कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के वक्त फोन पर बात करती नजर आई।
हावड़ा (कोलकाता)। एक बार फिर राष्ट्रगान के अपमान का मामला सामने आया है। इस बार एक विधायक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो राष्ट्रगान के दौरान फोन पर बात करती नजर आ रही हैं।

टीएमसी विधायक कर रही थी फोन पर बात
मामला पश्चिम बंगाल के हावड़ा का है। जहां तृणमूल कांग्रेस की विधायक वैशाली डालमिया एक स्पोर्टिंग कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के वक्त फोन पर बात करती नजर आई।
तृणमूल विधायक के इस वीडियो को देखने से नजर आ रहा है कि कार्यक्रम के दौरान जहां सभी लोग राष्ट्रगान के वक्त बड़ी तल्लीनता से इसे गा रहे थे वहीं टीएमसी विधायक फोन पर बात कर रही थी।
जैसे ही कैमरा टीएमसी विधायक की ओर पहुंचा उन्होंने तुरंत ही फोन काट दिया और सावधान की मुद्रा में खड़ी हो गई।
राष्ट्रगान के दौरान फोन पर बात करने का वीडियो आया सामने
बता दें कि वैशाली डालमिया इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और बोर्ड ऑफ क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय जगमोहन डालमिया की बेटी हैं।
प्रीवेंशन ऑफ इन्सल्ट्स टू नेशनल ऑनर के सेक्शन 3 के तहत अगर किसी राज्य का कोई भी व्यक्ति किसी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का अपमान करता नजर आता है तो उसे जेल की सजा का प्रावधान है, साथ ही जुर्माना भी हो सकता है। इस मामले में सजा और जुर्माना दोनों भी हो सकता है।
राष्ट्रगान के अपमान पर सजा का है प्रावधान
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक फैसला सुनाया है जिसमें सिनेमाघरों में फिल्म की स्क्रीनिंग के पहले राष्ट्रगान पर सभी को खड़ा होना जरूरी होगा।
इसी फैसले के बाद केरल में हुए अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के दौरान दर्जनों डेलिगेट्स को गिरफ्तार किया गया था। ये फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि उन्होंने राष्ट्रगान का अपमान किया था। जब यहां फिल्म स्क्रीनिंग से पहले राष्ट्रगान बजाया गया तो ये डेलिगेट्स खड़े नहीं हुए थे। जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई। देखिए वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications