BJP नेताओं के साथ एक ही मंच पर दिखा बिलकिस बानो का रेपिस्ट, भड़कीं महुआ मोइत्रा बोलीं- इस शैतानी सरकार को...
Mahua Moitra News: बिलकिस बानो गैंगरेप और हत्याकांड के 11 दोषियों में से एक शैलेश भट्ट को बीजेपी सांसद जसवंत सिंह भाभोर और विधायक शैलेश भाभोर के साथ मंच पर देखा गया है।

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने भाजपा विधायकों के साथ एक ही मंच पर बिलकिस बानो गैंगरेप और हत्या मामले के दोषी को देखने पर भड़क गई हैं। भाजपा नेताओं के साथ बिलकिस बानो के रेपिस्ट को एक मंच साझा करते हुए देख महुआ मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा है कि वह इन राक्षसों को जेल में वापस देखना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन शैतानी सरकर को वोट नहीं देना चाहिए...ये इंसाफ का मजाक उड़ाते हैं।
महुआ मोइत्रा ने सोमवार को ट्विटर पर फोटो शेयर किया, जिसमें कथित तौर पर बिलकिस बानो गैंगरेप और हत्या मामले के 11 दोषियों में से एक गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दो नेताओं के साथ मंच साझा करते हुए दिख रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दाहोद के भाजपा सांसद जसवंतसिंह भाभोर और उनके भाई और लिमखेड़ा विधायक शैलेश भाभोर एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
इस कार्यक्रम के मंच पर इन दोनों भाजपा विधायकों के साथ बिलकिस बानो के सजायाफ्ता बलात्कारियों में से एक शैलेश भट्ट देखे गए थे। ये कार्यक्रम जल आपूर्ति योजना के शुभारंभ की थी। बता दें कि 11 बलात्कारियों को पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर राज्य सरकार की 1992 की पुरानी छूट नीति के तहत समय से पहले रिहा कर दिया गया था।

सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महुआ मोइत्रा ने दोषियों को फिर से जेल की सजा देने की मांग की है और लोगों से भाजपा पार्टी को वोट न देने की गुजारिश की है। महुआ मोइत्रा ने ट्वीट करते हुए कहा, ''मैं इन राक्षसों को वापस जेल में देखना चाहती हूं और चाबी को फेंक देना चाहती हूं। और मैं चाहती हूं कि इस शैतानी सरकार, जो इंसाफ का मजाक बनाते हैं, उन्हें वोट ना मिले। मैं चाहती हूं कि भारत अपने नैतिक मूल्यों को फिर से पाए।"
बता दें कि बिलकिस बानो के दोषियों को रिहा करने वाले आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। इस मामले की सुनवाई सोमवार को जस्टिस केएम जोसेफ और बीवी नागरत्ना की एक नई बेंच करेगी।












Click it and Unblock the Notifications