Gallantry Awards: राष्ट्रपति कोविंद ने भारत के वीरों को शौर्य चक्र, अन्य वीरता पुरस्कारों से किया सम्मानित
जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करने वाले भारतीय सेना के नायकों को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
नई दिल्ली, 22 नवंबर। जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करने वाले भारतीय सेना के नायकों को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता व सैनिकों के परिवार मौजूद रहे। इस मौके पर भारतीय सेना की पंजाब रेजीमेंट के सिपाही ब्रजेश कुमार को साल 2018 में जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन के दौरान A++ श्रेणी के आतंकवादी को मौत के घाट उतारने के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किया गया। उनकी पत्नी श्वेता कुमारी ने नम आंखों के साथ राष्ट्रपति कोविंद से यह पुरस्कार प्राप्त किया।

Recommended Video
लांस नायक संदीप सिंह मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित
वहीं, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 2018 में जम्मू और कश्मीर में एक ऑपरेशन में एक विदेशी आतंकवादी को मारने और दो अन्य को घायल करने के लिए 4 पैरा (विशेष बल) के लांस नायक संदीप सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किया।
लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडे विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित
वहीं 15 कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र प्रताप पांडे को जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में मेजर जनरल के रूप में उनकी भूमिका के लिए विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। वहीं मेजर विभूति शंकर ढोंढियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। मेजर विभूति ने अपनी जान की परवाह किए बगैर 5 आतंकवादियों को मौत के घात उतार दिया था और हंसते-हंसते भारत मां की रक्षा में अपने प्राण त्याग दिए।
यह भी पढ़ें: क्रिप्टोकरेंसी के दुरुपयोग को लेकर PM मोदी ने किया अगाह, कहा-ध्यान दें बिटकॉइन गलत हाथों में न जाए
आशिक हुसैन मलिक मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित
वहीं जम्मू-कश्मीर के एसपीओ आशिक हुसैन मलिक को 2018 में अनंतनाग में एक ऑपरेशन के दौरान 4 भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों को खत्म करने के लिए अपना साहस दिखाने के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उनके माता-पिता मकबूल मलिक और शहजादो बानो ने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
J&K पुलिस के सब इंस्पेक्टर इमरान हुसैन टाक शौर्य चक्र से सम्मानित
जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर इमरान हुसैन टाक को 2017 में श्रीनगर में गोली लगने के बावजूद एक शीर्ष आतंकवादी कमांडर को मारने और एक अन्य को गिरफ्तार करने के लिए मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उनकी पत्नी गुलनाज अख्तर राष्ट्रपति कोविंद से यह पुरस्कार ग्रहण किया।












Click it and Unblock the Notifications