दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकती हैं ममता बनर्जी, विपक्ष के कई नेता भी रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली, 25 जुलाई: पश्चिम बंगाल फतह करने के बाद अब ममता बनर्जी की नजर दिल्ली पर है। जिस वजह से वो 26 जुलाई को दिल्ली के दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान ममता तीन दिनों तक विपक्ष के नेताओं से मुलाकात करेंगी। उम्मीद जताई जा रही है कि वो कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से मुलाकात कर सकती हैं। इस दौरान दोनों में 2024 चुनाव को लेकर चर्चा होगी। अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने सोनिया के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए उन्हें फोन किया था।

mamata

टीएमसी नेताओं के मुताबिक दिल्ली दौरे के दौरान सीएम ममता बंगा भवन में विपक्षी पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकती हैं। इसके लिए कई बड़े नेताओं को आमंत्रित भी किया गया है। तय प्रोग्राम के मुताबिक ये मीटिंग 28 जुलाई को 3 बजे रखी गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक ममता 2024 के लिए एंटी-बीजेपी फ्रंट बनाने की तैयार में हैं, उसी संदर्भ में ये मुलाकात हो रही है।

आपको बता दें कि 21 जुलाई को विपक्ष की एक अहम बैठक हुई थी। जिसमें एनसीपी चीफ शरद पवार और पी. चिंदबरम ने विपक्ष नेताओं की एक बैठक आयोजित करने को कहा था। सूत्रों के मुताबिक उसी दिन टीएमसी ने ये फैसला किया था कि वो विपक्षी दलों की बैठक की मेजबानी करेगी। इसके अलावा सीएम ममता ने कहा था कि अगर कोरोना नियंत्रण में रहा तो ठंडी में शरद पवार और सोनिया गांधी को अपनी रैली में बुलाएंगी। ये रैली ब्रिगेड परेड ग्राउंड में की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+