TMC ने महुआ मित्रा को बनाया गोवा का प्रभारी, पार्टी ने तत्काल रूप से की नियुक्ति

नई दिल्ली, 13 नवंबर। गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी तृणमूल कांग्रेस ने एक बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, पार्टी ने शनिवार को महुआ मोइत्रा को तत्काल प्रभाव से गोवा का प्रभारी नियुक्त कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ये आदेश जारी किया। आपको बता दें कि महुआ मोइत्रा पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर निर्वाचन सीट से टीएमसी सांसद हैं। उन्होंने 2019 में चुनाव लड़ा और चुनाव जीती।

mahua moitra

नई जिम्मेदारी पर मोइत्रा की प्रतिक्रिया

अभिषेक बनर्जी के द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, कृष्णानगर के सांसद महुआ मोइत्रा को पार्टी का गोवा प्रभारी नियुक्त करने के निर्णय को पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने मंजूरी दे दी।" इस जिम्मेदारी को लेकर महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस नई जिम्मेदारी के लिए मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हूं, इस जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद।"

फलेरियो को बनाया है राज्यसभा उम्मीदवार

आपको बता दें कि शनिवार को ही टीएमसी ने ही गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फलेरियो को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया था। पार्टी ने फलेरियो को बंगाल की राज्यसभा सीट के लिए आगामी उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया। आपको बता दें कि फलेरियो इस साल सितंबर में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे और बाद में उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

आपको बता दें कि तृणमूल कांग्रेस गोवा और त्रिपुरा में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। इन दोनों ही राज्यों में अभी बीजेपी की सरकार है। दोनों ही राज्यों में टीएमसी ने अपनी पार्टी के विस्तार की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+