TISS में BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर बवाल, भाजयुमो ने किया विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को एक नोटिस जारी कर छात्रों को डॉक्यूमेंट्री दिखाने से परहेज करने को कहा है। साथ ही कहा कि संस्थान ने इसके लिए कोई अनुमति नहीं दी है।

BBC documentary: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के छात्रों ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की योजना बनाई थी, जिसके बाद इंस्टीट्यूट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहीं भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री दिखाने की छात्रों की योजना के खिलाफ विश्वविद्यालय परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स फोरम (पीएसएफ) ने स्क्रीनिंग का आयोजन किया था।
इस बीच, विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को एक नोटिस जारी कर छात्रों को डॉक्यूमेंट्री दिखाने से परहेज करने को कहा है। साथ ही कहा कि संस्थान ने इसके लिए कोई अनुमति नहीं दी है। नोटिस में कहा गया है कि इस सलाह के खिलाफ छात्रों द्वारा किसी भी कार्रवाई से नियमों के अनुसार सख्ती से निपटा जाएगा।
वहीं, इसको लेकर कई विश्वविद्यालय और इंस्टिट्यूट में विरोध प्रदर्शन किया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के 24 छात्रों को कला संकाय के बाहर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग करने को लेकर हिरासत में लिया गया था।
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के सदस्यों ने दिल्ली के आंबेडकर विश्वविद्यालय में भी स्क्रीनिंग की योजना बनाई थी। एसएफआई ने आरोप लगाया कि स्क्रीनिंग नहीं हो सकी क्योंकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने बिजली सप्लाई काट दी।
Recommended Video

जामिया मिल्लिया इस्लामिया, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में भी ऐसी ही घटनाएं हुईं। हैदराबाद विश्वविद्यालय, कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय, प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय सहित अन्य संस्थानों ने भी 2002 के गुजरात दंगों के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की कथित भूमिका की जांच करने वाले डॉक्यूमेंट्री इंडिया: द मोदी क्वेश्चन - की स्क्रीनिंग की योजना बनाई थी।
यह भी पढ़ें- BBC Documentary: क्या बीबीसी की साजिश में शामिल है भारत तोड़ो गैंग?












Click it and Unblock the Notifications