लड्डू विवाद के बीच जगन मोहन रेड्डी ने रद्द किया तिरुपति मंदिर का दौरा, जानिए क्यों?

Tirupati Prasadam Row: आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर के लड्डू प्रसादम में पशु चर्बी मिलने के बाद पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। वहीं, आंध्र प्रदेश में भी सियासत लगातार गरमाती जा रही है। इस बीच, खबर आई थी कि पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी तिरुमाला जा रहा है और शनिवार को भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

हालांकि, अब पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने तिरुमाला हिल्स स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में शनिवार को होने वाली अपनी यात्रा को रद्द कर दिया है। यह फैसला उन्होंने तिरुपति मंदिर में प्रसाद लड्डू को लेकर उठे विवाद के बीच लिया है। हालांकि, जगन मोहन रेड्डी ने यात्रा रद्द के पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है।

Jagan Mohan Reddy

दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी के प्रशासन पर मंदिर में पवित्र प्रसाद लड्डू तैयार करने में घटिया किस्म की सामग्री और जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। इस आरोप के कारण व्यापक हंगामा हुआ और यह एक राष्ट्रीय मुद्दा बन गया।

इसके जवाब में रेड्डी और उनकी पार्टी, युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) ने राज्यव्यापी मंदिर अनुष्ठान के हिस्से के रूप में मंदिर की यात्रा की योजना की घोषणा की। स्थिति उस वक्त और बिगड़ गई जब रेड्डी की यात्रा की पूर्व संध्या पर जिला पुलिस ने वाईएसआरसीपी नेताओं और सदस्यों को पुलिस अधिनियम की धारा 30 के उल्लंघन के खिलाफ चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किए।

हमने सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट देखे हैं जिनमें बड़ी संख्या में लोगों से तिरुपति में कुछ जगहों पर एकत्र होने के लिए कहा गया है। इस वजह से उन लोगों को नोटिस जारी कर सिर्फ चेतावनी दी गई है। उनसे कहा गया है कि लोग वहां पर न आएं और पुलिस के आदेशों की अवहेलना न करें।

कहानी में उस वक्त एक नया मोड़ आ गया, जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने हस्तक्षेप करते हुए मांग की कि रेड्डी को पहाड़ी मंदिर में प्रवेश करने से पहले अपनी आस्था घोषित करनी चाहिए। यह मांग मंदिर के नियमों पर आधारित थी जिसके अनुसार विदेशियों और गैर-हिंदुओं को भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने से पहले उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करनी होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+